स्वस्थ और ग्लो करती स्किन किसको पसंद नहीं। होता यह है कि त्वचा को लेकर हम कई तरह के असमंजस में पड़ जाते हैं। कौन सा प्रोडक्ट यूज़ करना है, कैसे केयर करनी है, किन चीजों से बचना है? आदि। इस असमंजस के कारण अक्सर हम या तो अपने किसी परिचित की देखा देखी प्रोडक्ट यूज करने लगते हैं या गलत स्किन रूटीन अपना लेते हैं। इसका खामियाजा त्वचा को भुगतना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि स्किन के लिए एक सही रूटीन हो। ताकि स्किन रहे चमकदार और स्वस्थ भी। अपनी स्किन को सही देखभाल दीजिये। इससे न केवल त्वचा की ऊपरी परत ग्लो करती है, बल्कि त्वचा भीतर से भी साफ़ और स्वस्थ हो जाती है। इससे त्वचा पर होने वाली सामान्य समस्याओं से बचने में भी मदद मिल सकती है। यह रूटीन युवावस्था से लेकर बड़ी उम्र तक कोई भी अपना सकता है। ख़ास बात यह कि इससे आपकी त्वचा लम्बे समय तक उम्र की वजह से होने वाली परेशानियों से भी बच सकती है। तो इस तरह अपनाएं एक सही स्किन केयर रूटीन-
Skin Care: चाहिए चमकदार और खूबसूरत त्वचा, तो अपनाएं इस तरह की परफेक्ट रूटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस्ट स्किन केयर रूटीन
कई बार किसी की स्किन देखकर आप मन में सोचते हैं, कितनी अच्छी स्किन है इसकी। जरूर इसको ये इसके जींस की वजह से मिली होगी। अर्थात उस व्यक्ति के परिवार में ही पीढ़ी दर पीढ़ी अच्छी स्किन का तोहफा मिलता आ रहा होगा। लेकिन हर बार आपका यह अंदाजा सही हो यह जरूरी नहीं। अच्छी, चमकदार और स्वस्थ त्वचा अच्छी देखभाल से भी मिल सकती है और इसके लिए जरूरत होती है नियम से एक रूटीन को अपनाने की। एक ऐसा रूटीन जो आपकी पूरी त्वचा पर ध्यान देने में मदद कर सके। इसमें साधन और स्टेप्स भले ही कम हों लेकिन इसका असर त्वचा पर दिखे। ऐसे रूटीन के लिए रात को सोने से पहले की त्वचा की सफाई को भी जरूर याद रखा जाता है। इससे त्वचा को उस समय खुलकर सांस लेने और टूट फुट की मरम्मत करने का मौका मिलता है, जब आप गहरी नींद में होते हैं। वैसे तो त्वचा में पूरे शरीर की त्वचा शामिल होती है और पूरी त्वचा का ख्याल रखना जरूरी है लेकिन यहाँ हम बात कर रहे हैं खासकर चेहरे की त्वचा की जो सबसे ज्यादा मुश्किलें झेलती है और कोमल भी होती है।
इन मुख्य बातों को हमेशा याद रखें
स्किन केयर रूटीन के तीन मुख्य हिस्से हैं-
* क्लींजिंग
* टोनिंग
* मॉइश्चराइजिंग
अपनी स्किन को लेकर सजग रहने वाले ज्यादातर लोग इन तीनों ही बातों को जानते हैं लेकिन कई बार इन तीनों की सही जानकारी न होना या गलत तरह से अथवा गलत उत्पादों का प्रयोग परिणामों को भी बिगाड़ सकता है। ऐसे में मन में यह ख्याल आता है कि स्किन केयर रूटीन से कुछ नहीं होता। जबकि यहाँ बात आपके चयन और तरीके से जुड़ी होती है। स्किन केयर रूटीन का असल मकसद होता है त्वचा की सफाई कर उसकी सभी परतों तक भरपूर तरीके से ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन को सुचारू बनाये रखना। यह रूटीन आपकी प्राकृतिक त्वचा को स्वस्थ और साफ़ बनाये रखने में मदद करता है। यह कोई जादू नहीं है कि तीन दिन में रूटीन का पालन करने से आपकी त्वचा एकदम निखर जाएगी। यह हमेशा के लिए अपनाई जाने वाली आदत है, ठीक जैसे हम रोज ब्रश करते हैं या नहाते हैं। इसलिए कोई भ्रान्ति मन में न पालें। दुनिया में ऐसा कोई उत्पाद नहीं है जो रातों रात आपकी त्वचा को सुंदर, स्वस्थ और चमकता हुआ बना दे। हां, मेकअप के जरिये आप कुछ हद तक त्वचा को छुपा जरूर सकते हैं।
सही तरीका और उपयोग
सबसे पहले आती है क्लींजिंग और यह एक बहुत ही साधारण सा स्टेप है। चेहरे को साफ़ पानी या फेस वॉश से दिन में कम से कम दो बार जरूर धोएं। याद रखें कि अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव, ऑयली या ड्राय है तो आपके पास एक सही फेसवॉश का होना जरूरी है। दिनभर हवा में मौजूद प्रदूषण, धूल और गंदगी के कण त्वचा पर उपस्थित रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं और यही तमाम समस्याओं के पैदा होने का कारण बन सकता है। इसलिए चेहरे को अच्छे से पानी से छपाके मानकर धोएं। पानी का साफ़ होना इसलिए जरूरी है क्योंकि गंदा पानी त्वचा पर रहकर जर्म्स, बैक्टीरिया आदि के पनपने में मदद कर सकता है। रात को सोने से पहले चेहरे और गर्दन के साथ ही पूरे हाथों, पैरों को भी अच्छे से धोएं। क्लींजिंग के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब का भी उपयोग किया जा सकता है लेकिन बहुत कड़क या रफ इंग्रेडिएंट्स वाले उत्पादों से बचें। जैसे अखरोट के छिलकों के चूरे आदि से बने स्क्रब। ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इन उत्पादों का करें उपयोग
क्लींजिंग के लिए उत्पाद चुनते समय अपने स्किन टाइप, सेंसेटिविटी आदि का पूरा ध्यान रखें। किसी भी साबुन या फेसवॉश के इंग्रेडिएंट्स को ध्यान से पढ़कर ही खरीदें, चाहे वह नैचुरल या हर्बल प्रोडक्ट ही क्यों न हो। उदाहरण के लिए ऑइली या ऐसी स्किन जिन पर मुहांसे जल्दी निकलने की समस्या हो, उसके लिए फोम वाले लिक्विड क्लींजर चुनें। ड्राय या बहुत संवेदनशील त्वचा जिसपर स्किन संबंधी समस्याएं जल्दी उभरती हैं उनके लिए क्रीम या लोशन वाले क्लींजर चुनें। इसी तरह मेच्योर स्किन के लिए मेल्टिंग बाम और सामान्य त्वचा के लिए माइसेलर वॉटर वाले क्लींजर चुनें। याद रखें अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है तो हमेशा डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही त्वचा के लिए मेडिकेटेड उत्पाद चुनें। इसी तरह अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो भी प्रोडक्ट के इंग्रेडिएंट्स देखकर ही खरीदें।