कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी फिगर पाना हर लड़की चाहती है। लेकिन बॉलीवुड की ये हसीनाएं फिट रहने के लिए दिन-रात मेहनत करती हैं। वहीं उनके इस फिटनेस को बरकरार रखने और उन्हें सही ट्रेनिंग देने का काम करती हैं यास्मीन काराचीवाला। जिनकी फिटनेस और उम्र जरा भी मैच नहीं करती। 50 की उम्र में गजब की फिट एंड फैब यास्मीन इन एक्ट्रेस की परफेक्ट फिगर का राज हैं। वहीं यास्मीन खुद भी काफी फिट और स्टाइलिश हैं।
2 of 4
यास्मीन कराचीवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
यास्मीन की उम्र भले ही 50 साल की हो गई हो, लेकिन इनकी फिट बॉडी और मुश्किल वर्कआउट को देखने के बाद यकीन नही होता कि ये इतनी उम्रदराज हैं। कई सेलिब्रिटी की स्लिम फिटनेस के पीछे यास्मीन का अहम योगदान है। यास्मीन खुद की फिटनेस के साथ ही कई सारी बड़ी एक्ट्रेसेज को ट्रेनिंग देती हैं। वो कहती हैं कि इन एक्ट्रेसेज का मकसद केवल पतले होना नहीं होता, वो फिट होना चाहती हैं।
3 of 4
यास्मीन कराचीवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
यास्मीन कराचीवाला के पास 25 साल के फिटनेस वर्कआउट का अनुभव है। दीपिका से लेकर आलिया भट्ट, सोफी चौधरी, वाणी कपूर जैसी मशहूर हीरोइन यास्मीन से ही फिटनेस के फंडे सीखती हैं। यास्मीन ही इन अदाकाराओं का डाईट प्लान और वर्कआउट का शेड्यूल तैयार करतीं हैं। जिससे कि वो ठीक से वर्कआउट करने के साथ ही शरीर को मजबूत बना सकें। इसके साथ ही वो खुद की सेहत का भी ख्याल रखती हैं।
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिलाटेज में सबसे आगे यास्मीन
सेलेब्स को फिटनस ट्रेनिंग देने के साथ-साथ यास्मीन खुद की फिटनेस का भी फिक्र करतीं हैं। यास्मीन को पिलाटेज के मार्गदर्शक के तौर पर भी देखा जाता है। पिलाटेज की ट्रेनिंग देने के मामले में यास्मीन का नाम सबसे पहले आता है। वो भारत की पहली पिलाटेज ट्रेनर हैं। जो सर्टिफाइड हैं। उनकी दी गई फिटनेस ट्रेनिंग को दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक काफी गंभीरता से फॉलो करती हैं।