फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ के इस लहंगे को हूबहू कॉपी किया इस रियल लाइफ दुल्हन ने, तस्वीरों में दिखीं बेहद खूबसूरत

Fri, 24 Apr 2020 04:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 24 Apr 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif red lahenga designed by sabyasachi wore by this real life bride
- फोटो : instagram

कटरीना कैफ का ये साधारण सा लाल रंग का लहंगा डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। जिसे कटरीना ने पिछले साल दिवाली पार्टी में पहना था। मिस कैफ का ये लहंगा इस ब्राइड को इतना भाया कि उसने इसे अपने शादी के दिन कैरी किया। साधारण से बिना एंब्रायडरी वाले इस लहंगे को अपनी शादी के खास मौके पर चुनना थोड़ा रिस्की था। लेकिन इस साधारण से लहंगे में भी ये दुल्हन कमाल की खूबसूरत दिख रही है। आगे की स्लाइड में देखिए डिजाइनर सब्यसाची के लहंगे को पहन तैयार इस रियल लाइफ ब्राइड की खूबसूरत तस्वीरें।




 
katrina kaif red lahenga designed by sabyasachi wore by this real life bride
bridal - फोटो : instagram

प्लेन लहंगे पर सिकुइन की जरी के चौड़े बॉर्डर को लगाया गया है। जो लहंगे के नीचे की तरफ और ब्लाउज से लेकर चुनरी पर है। गोल्ड रंग के इस बॉर्डर को प्लेन लाल रंग के चटक रंग पर जड़ा गया है। जो इस लहंगे में चार चांद लगा रहे हैं। दिवाली पर तैयार कटरीना ने इस लहंगे के साथ फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया था। वहीं इस दुल्हन ने केवल वन थर्ड स्लीव पहनी है।

katrina kaif red lahenga designed by sabyasachi wore by this real life bride
- फोटो : instagram

आजकल की दुल्हनें अपनी शादी में हैवी वर्क वाले लहंगों की जगह पर लाइट एंब्रायडरी को पसंद कर रही हैं। जिसे ध्यान में रखकर डिजाइनर सब्यसाची ने 2019 के विंटर ब्राइडल कलेक्शन में प्लस साइज की ब्राइड के लिए कलेक्शन निकाला था। जिसे कटरीना ने दिवाली की पार्टी में कैरी किया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif red lahenga designed by sabyasachi wore by this real life bride
- फोटो : instagram

अब कटरीना के बाद इस रियल लाइफ दुल्हन ने इसे खूबसूरत अंदाज में पहना है। इस लहंगे के साथ सब्यसाची की लोगो वाली बेल्ट कमर पर बंधी हुई है। जिसके साथ गोल्डन ज्वैलरी बेहद खास लग रही है और लुक में चार चांद लगा रही है। गोल्डन और मरून रंग की लटकन वाला हैवी नेकपीस और झुमका साथ में मांगटीका बेहद खूबसूरत लग रहा है। 




 
विज्ञापन
katrina kaif red lahenga designed by sabyasachi wore by this real life bride
- फोटो : instagram

वहीं बात करें मेकअप की तो सिंपल सी लाल बिंदी और स्मोकी आईज के साथ दुल्हन ने न्यूड शेड की लिपस्टिक को पसंद किया है, जो इस चटक लाल रंग के लहंगे को कांप्लिमेंट कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed