कटरीना कैफ बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो अपने टैलेंट के साथ ही स्टाइलिश लुक के लिए भी काफी फेमस हैं। उनका स्टाइल सेंस हमेशा ही उनके फैंस को लुभाता है। मिस कैफ का फैशन सेंस भी लाजवाब होता है। तभी तो कैजुअल लुक से लेकर इवेंट और रेट कार्पेट लुक हर जगह कटरीना अपने एलिगेंट लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। कटरीना अपने लुक्स और कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट भले ही करती हों लेकिन उनकी वॉर्डरोब में कुछ ड्रेसेज एक खास पैटर्न पर होती हैं। इन तस्वीरों को देख आप भी समझ सकती हैं कि उनके वॉर्डरोब में कैसे कपड़ों का कलेक्शन है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
कटरीना कैफ की वॉर्डरोब में हमेशा होती हैं ये पांच चीजें, इनके साथ आप भी दिख सकती हैं स्टाइलिश
कटरीना कैफ अपने लुक को कैजुअल रखने के लिए व्हाइट स्नीकर के साथ अक्सर ही स्पॉट होती हैं। जिसमें शार्ट ड्रेसेज के साथ स्नीकर पहन कर लुक को फंकी बनाती हैं। वैसे भी एक स्नीकर तो हर किसी के पास होने ही चाहिए। कूल एंड कंफर्टेबल लुक के लिए इससे बेहतर दूसरा कोई फुटवियर नहीं हो सकता।
कटरीना को रेड ड्रेस से खासा लगाव है। तभी तो एथिनिक लुक हो या फिर कोई रेड कार्पेट लुक, मिस कैफ अक्सर ही रेड ड्रेस में नजर आ जाती हैं। दिवाली पर पहना उनका खूबसूरत लाल लहंगा हो या ये बॉल गाउन दोनों में ही वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
कटरीना कैफ हमेशा ही कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती हों लेकिन इधर बीच उनके लुक में एक चीज कॉमन दिखी है। वो है बॉडीकॉन ड्रेस, फिल्म के ट्रेलर लांच की पार्टी हो या फिर रेड कार्पेट हर जगह उन्होंने इस ड्रेस को पहना है।
कटरीना एथिनिक लुक के लिए न्यूड शेड को भी काफी पसंद करती हैं। फिर उनका सब्यसाची का फ्लोरल लहंगा हो या फिर उमंग के इवेंट में पहनी नेट की साड़ी दोनों में ही वो गजब ढाती नजर आ रहीं थीं।