करीना कपूर को बॉलीवुड की फैशन क्वीन यूं ही नहीं कहा जाता। कैजुअल आउटिंग हो या फिर गर्ल गैंग के साथ मस्ती, वो हर बार अपने फैशनेबल अंदाज से फैंस की तारीफ लूटती हैं। वहीं उनका हर लुक बेहद खूबसूरत भी होता है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए वो एक बार फिर से रेडी हैं। साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान अपने खास स्टाइल से लड़कियों को मेजर फैशन गोल भी देत रही हैं। पिछले दिनों शूटिंग के लिए तैयार करीना का खूबसूरत लुक देख कोई भी उनका दीवाना हो सकता है। पिंक कलर की फ्रॉक में वो हमेशा की तरह बेहद खास दिख रही थीं।
प्रेग्नेंट करीना कपूर ने पिंक फ्रॉक में दिखाया स्टाइलिश अंदाज, शूटिंग के लिए हुईं तैयार
अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना ने काम जारी रखा था। साथ ही वो फोटोशूट और इवेंट में भी नजर आई थीं। ऐसे में उनके फैंस इस बार भी करीना के कई सारे लुक्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं करीना का फैशन सेंस फैशन पुलिस की निगाह में भी है।
आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए करीना कपूर चटकीली पिंक कलर की फ्रॉक पहने तैयार थीं। जिसके साथ वो अपने स्टेटमेंट कोहल आईज और मेसी बन लुक में तैयार थीं। रफल प्लीटेड फ्रॉक और राउंड नेक के साथ फुल स्लीव और वेस्ट लाइन पर लगी मैचिंग बेल्ट के साथ करीना का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था।
करीना की ये तस्वीर कई सारे पपराजी ने अपने कैमरे में कैद की। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों का वायरल होना लाजिमी था। वहीं फैशन पुलिस की निगाह से भी करीना की ये ड्रेस नहीं बची। फैशन की जानकारी देने वाले एक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस ड्रेस की पूरी डिटेल है। ब्रांड फाज का ये गाउन डिजाइन किया गया है। जिसे करीना के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है।
View this post on Instagram
A post shared by kareenakapoorkhan (@therealkareenakapoor.khan) on
बता दें कि करीना हर बार अपने लुक से फैंस को दीवाना बना रही हैं। वहीं प्रेग्नेंसी का नूर उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।