बॉलीवुड में दो एक्ट्रेस एक दूसरे की बेस्टफ्रेंड हो ऐसा बहुत कम होता है। लेकिन करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती ने इस मिथक को तोड़ा है। हालांकि केवल करीना और मलाइका ही नहीं बीटाउन में और भी एक्ट्रेस हैं जो एक दूसरे की बीएफएफ हैं। आउटिंग के लिए जाना हो या फिर लंच डेट के लिए ये हमेशा साथ नजर आती हैं। साथ ही स्टाइल और फैशन के मामले में भी दोस्ती निभाती हैं। तो चलिए देखें बॉलीवुड की इन बेस्ट फ्रेंड्स का फैशन।
करीना और मलाइका की तरह बॉलीवुड की ये बेस्टफ्रेंड भी देती हैं 'स्टाइल गोल', तस्वीरों में देखिए फैशन
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की गर्ल गैंग में दोनों की बहनें भी शामिल हैं। जो अक्सर साथ में आउटिंग के साथ ट्रिप पर भी जाती नजर आती हैं। साथ ही ये दोनों बेस्ट फ्रेंड अक्सर स्टाइल के मामले में भी एक जैसे कपड़े पहनती हैं।
आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की दोस्ती भी जगजाहिर है। भले ही रणबीर कपूर कटरीना कैफ के कभी एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे हो लेकिन इसका असर आलिया और कटरीना की दोस्ती पर नहीं पड़ता। दोनों ही अक्सर एक जैसे आउटफिट में आउटिंग करते नजर आ जाती हैं।
नेक्स्ट जेन की बात करें तो शनाया कपूर और अनन्या पांडे भी बेस्टफ्रेंड की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। साथ ही दोनों अक्सर ही बेस्टफ्रेंड की तरह एक जैसे कपड़ों में भी नजर आती हैं। पिछले महीने शनाया कपूर और अनन्या पांडे की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें दोनों दोस्त लगभग एक जैसे ग्लैमरस कपड़ों में पोज देती दिख रही थीं।
मलाइका अरोड़ा की तरह ही उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी करीना कपूर के काफी क्लोज हैं। साथ में दोनों अक्सर ही वर्कआउट करते दिखती हैं। वहीं फैशन के मामले में भी दोनों एक जैसे कपड़े पहनने में भरोसा करती हैं।