अगर लॉकडाउन न होता तो इन गर्मियों के सीजन पीला रंग ट्रेंड कर रहा होता। ये बात हम नहीं कह रहे, सितारों ने पिछले महीनों में वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट में पीले रंग को खूब पहना। जिसमें कियारा आडवाणी से लेकर करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और सोनम कपूर तक शामिल हैं। हालांकि इस समय तो लॉकडाउन लगा है लेकिन आप इन सितारों के खूबसूरत पीले रंग के आउटफिट को देखकर लॉकडाउन की बोरियत दूर कर सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें।
लॉकडाउन से पहले सितारों पर चढ़ा था पीले रंग का क्रेज, करीना कपूर-कियारा आडवाणी तक ने दिखाया था जलवा
शुरूआत करते हैं फैशनिस्टा करीना कपूर से। जिन्होंने कजिन अरमान जैन की शादी में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पीले रंग की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ स्लीक लो बन और बालों में गजरा लगाकर उन्होंने लुक को पूरा किया था। इस ट्रेडिशनल ड्रेस में बेबो कमाल लग रही थीं और किसी भी लड़की के लिए इस लुक को कॉपी करना कोई मुश्किल नहीं था।
वहीं बात करें अगर कियारा आडवाणी की तो पीले रंग के इस शरारे में वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। मिरर वर्क वाले इस शरारे को शादी से लेकर किसी भी हल्के-फुल्के मौके पर पहना जा सकता है। कियारा ने इस लुक के साथ झुमका और साथ में पोटली बैग कैरी किया है।
मलाइका अरोड़ा जो हमेशा ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। उन्होंने वेस्टर्न लुक में दो बार पीले रंग को चुना। अपनी मां के जन्मदिन पर पीले रंग की शार्ट ड्रेस में तैयार मलाइका ने इसके साथ लाल रंग का बूट पहना था। वहीं एक इवेंट के दौरान मलाइका बेहद ग्लैमरस ऑफ शोल्डर गाउन पहने नजर आईं थीं।