करीना कपूर बॉलीवुड की स्टाइल डीवा है। मौका कोई भी हो वो अपनी स्टाइल से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। फिर बच्चों के साथ उनकी कैजुअल आउटिंग हो या फिर फैमिली के साथ डिनर। हर बार करीना अपने लुक के साथ एक्सेपेरिमेंट करते दिखती हैं। इस बार करीना की नई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे उनका लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है।
2 of 5
करीना कपूर का क्रॉप टॉप
- फोटो : instagram
करीना कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो ट्रेंडी ऑरेंज कलर के क्रॉप टॉप में रेडी हैं। जिसके साथ उन्होने ऑरेंज टॉप को मैच किया है। क्रॉप टॉप और फ्लेयर पैंट में करीना अपनी स्लिम फिगर फ्लांट कर रही हैं। दूसरे बेटे के जन्म के बाद अब वो अपनी फुरानी फिगर में वापस आ गई हैं। वहीं इस तस्वीर में करीना काफी फ्रेश दिख रही हैं।
3 of 5
करीना कपूर की ईयरिंग्स
- फोटो : instagram
करीना कपूर न एच एंड एम ब्रांड के क्रॉप टॉप को कैरी किया है। जिसकी टर्टल नेक और फुल स्लीव डिजाइन इसे स्टाइलिश बना रही है। वैसे इन दिनों ऑरेंज टॉप काफी ट्रेंड में है। ऐसे में करीना का ये लुक ट्रेंडी है। बात करें करीना के मेकअप की तो ड्यूई बेस मेकअप पूरे लुक को फ्रेश बना रहा है। जिसके साथ ब्राउन कोहल आईज के साथ पिंक ब्लश और पिंक लिपस्टिक खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
4 of 5
amrita arora, malaika arora, karishma kapoor, kareena kapoor
- फोटो : insta
वहीं दूसरी तरफ करीना ने इस लुक को गोल्ड ईयरिंग्स के साथ मैच किया है। जिसकी कीमत भी कुछ कम नही है। स्टेटमेंट गोल्ड हूप ईयरिंग्स के साथ अपने लुक को परफेक्ट बना रहीं करीना की ये ईयरिंग्स भी अच्छे खासी कीमत की है। विंटर फ्लॉवर डिजाइन की ये ईयरिंग्स misho's की ऑफिशियल वेबसाइट पर करीब 15,800 रुपये मे है।
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि करीना कपूर अपने स्टाइल के कीमत पर ज्यादा ध्यान नही देती। सिंपल से कपड़ों में भी उनका लुक हमेशा स्टाइलिश दिखता है। पिछले दिनों करीना कपूर ने आउटिंग के दौरान मा्त्र एक हजार के स्वेटर में नजर आईं थी। इतनी कम कीमत होने के बावजूद करीना का ये लुक हर तरीके से परफेक्ट था।