करीना कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं। उनका हर अंदाज फैंस में हलचल पैदा कर देता है। फिर वो चाहे उनका रेड कार्पेट लुक हो या कैजुअल आउटिंग। हर बार करीना अपनी ड्रेस और स्टाइल से सबको मात दे देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब वो अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंची बेटे तैमूर को लेकर।
करीना कपूर की ये ड्रेस खरीदना नहीं है आसान, इसे लेने के लिए खर्च करनी होगी अच्छी खासी रकम
दरअसल करीना कपूर ने बहन के घर जाने के लिए ब्लू कलर की सिंपल सी ड्रेस चुनी थी। जिसका लुक काफी एलिगेंट था लेकिन करीना के ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए काफी था। क्योंकि इसकी साइड स्लिट डिजाइन ऐसी थी कि बेबो के टोंड लेग नजर आ रहे थे। वहीं इस ब्लू एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में मोजेक प्रिंट बने थे। जिसकी बिशप स्लीव और वी नेक लाइन इसे ग्लैमर टच दे रही थी।
बता दें करीना ने इस लुक को पूरा करने के लिए केवल मेसी बन और पैरों में गोल्डन कलर के स्लिप ऑन फ्लैट्स पहने थे। वहीं गले में चेन और रिंग के साथ और कोई एक्सेसरीज नही थी। वहीं चेहरे पर मास्क लगाए करीना मिनिमम मेकअप में नजर आ रही थीं। भले ही करीना का ये लुक काफी इप्रेसिव और ट्रेंडी हो लेकिन इस ड्रेस को खरीदना हर किसी के बस की बात नही है।
करीना की ये ड्रेस वैसे तो H&M ब्रांड की है। लेकिन सिल्क की ये मैक्सी ड्रेस H&M के conscious कलेक्शन की है। जिसमें लक्जरी और एक्सपेंसिव कपड़ों की रेज होती है। भले ही आपको लगे कि ये ड्रेस आपके बजट में आ सकती है। तो हम बता दें कि इस ड्रेस की कीमत करीब 13,499 रुपये है। जिसे खरीदने के लिए आपको अपने बजट को बिगाड़ना पड़ेगा।
बता दें कि पिछले दिनों अनलॉक की प्रक्रिया मुंबई में जैसे ही शुरू हुई थी तो करीना पति और बेटे के साथ सैर पर निकली थीं। इस दौरान करीना की ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा था। दरअसल, करीना कपूर ने जो ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस कैरी की थी, हबूह वैसी ही ड्रेस ननद सोहा अली खान ने लंच डेट पर पहनी थी। करीना ने इस कैजुअल लुक के लिए इस रैप ड्रेस के साथ व्हाइट स्नीकर पहने थे। जिसमें वो काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रही थीं।