फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा पर जाना है तो ऐसे हों तैयार, इस एक चीज से रहें दूर

Mon, 10 Jul 2023 08:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 10 Jul 2023 08:28 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले ये जरूर जान लें कि आपको कैसे कपड़े और जूते पहनकर यात्रा पर जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 prefect wear kanwar yatra me kya pehen sakte hai
Kanwar Yatra 2023 - फोटो : अमर उजाला

Kanwar Yatra 2023: सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। सावन में महादेव की पूजा-अर्चना करने का काफी महत्व है। लोग सच्चे मन से भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवालयों में जा कर पूजा करते हैं, इतना ही नहीं अपनी मान्यताओं के अनुसार लोग कांवड़ में गंगाजल लाकर महादेव को अर्पित करते हैं। कांवड़ यात्रा उत्तर भारत की प्रमुख यात्राओं में से एक है। इसमें शिवभक्त गंगा जी से जल लाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं।



ये पूरी यात्रा शिवभक्त पैदल ही तय करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए उचित कपड़ों का चयन करना बेहद जरूरी होता है। कपड़ों के साथ-साथ चप्पल और जूते की क्वालिटी का भी ध्यान रखा जाता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो गंगाजल लेकर पैदल चलना काफी मुश्किल हो जाएगा। आज के इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपनी कावड़ यात्रा को सफल बना सकें और भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकें।

Kanwar Yatra 2023 prefect wear kanwar yatra me kya pehen sakte hai
kanwar news - फोटो : अमर उजाला

रंग का रखें ध्यान

अगर आप कांवड़ लेकर जा रहे हैं तो कोशिश करें कि हल्के रंग के कपड़े पहनें। पीला रंग या भगवा रंग कांवड़ यात्रा के लिए सबसे अहम माना जाता है। काला रंग कांवड़ यात्रा में बिल्कुल ना पहनें। काला रंग काफी अशुभ माना जाता है।

Kanwar Yatra 2023 prefect wear kanwar yatra me kya pehen sakte hai
meerut news, kanwar news , - फोटो : अमर उजाला

आरामदायक कपड़ों को दें प्राथमिकता

यात्रा के दौरान हमेशा सूती कपड़े ही पहनें। ये काफी आरामदायक होते हैं। अगर आप आरामदायक कपड़े नहीं पहनेंगे तो तेज गर्मी के मौसम में गंगाजल लेकर पैदल चलना आपके लिए काफी मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 prefect wear kanwar yatra me kya pehen sakte hai
Shoes Slipper - फोटो : iStock

पहनें ऐसे फुटवियर

कांवड़ लेकर पैदल चलना होता है। बहुत से लोग तो नंगे पैर चलते हैं पर, कई लोगों के लिए तेज गर्मी में सड़क पर नंगे पैर चलना बेहद मुश्किल होता है। अगर आप चप्पल पहनना चाहते हैं तो ऐसे फुटवियर ही पहनें जो आरामदायक हों। चाहें जूतें हों या चप्पल, इन्हें पहनते वक्त बस इतना ध्यान रखें ये फिसलने वाले ना हों। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 prefect wear kanwar yatra me kya pehen sakte hai
कांवड - फोटो : Rupesh

साथ में जरूर रखें गमछा

कांवड़ यात्रा के दौरान अपने साथ गमछा जरूर रखें। ये आपको धूप से बचाएगा और साथ में गर्मी में आने वाले पसीने को इससे पोंछने में मदद मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed