फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर दिखने में बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी की परछाई हैं। जाह्नवी कपूर और उनकी मां की पसंद एक दूसरे से बहुत मिलती-जुलती थीं। उनकी कुछ तस्वीरें ऐसी हैं, जिन्हें देखकर यकीन भी हो जाएगा कि वे वाकर्इ में बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा श्रीदेवी की परछाईं है। देखिए वो 5 फोटोज जिनमें जाह्नवी कपूर दिख रही हैं बिल्कुल श्रीदेवी की तरह।
2 of 6
मां की मृत्यु को धीरे-धीरे भूलाने की कोशिश कर रही हैं
- फोटो : File Photo
मां के अचानक चले जाने से जाह्नवी बिल्कुल अकेली पड़ गई हैं। हालांकि वह अपनी मां की मृत्यु को धीरे-धीरे भूलाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन कभी-कभी उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक जाती है।
3 of 6
बेटी जाह्नवी कपूर के फिल्म में डेब्यू को लेकर श्रीदेवी बहुत उत्साहित थी
- फोटो : File Photo
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर मां के जाने के बाद बहुत अकेला महसूस करती हैं। बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के फिल्म में डेब्यू को लेकर श्रीदेवी बहुत उत्साहित थी। मां के जाने का दर्द आज भी खुशी और जाह्नवी के चेहरे पर नजर आता है।
4 of 6
जाह्नवी और खुशी को मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ
- फोटो : instagram
बता दें जाह्नवी और खुशी को मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ ड्रेस ही पसंद आता है। इसका पूरा श्रेय उनकी मां श्रीदेवी को जाता है क्योंकि इस मामले में उनकी पहली पसंद हमेशा से मनीष ही थे।
5 of 6
नेशनल फिल्म अवॉर्ड लेने के लिए उनकी ही साड़ी पहन विज्ञान भवन पहुंची थीं
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर अपनी मां का नेशनल फिल्म अवॉर्ड लेने के लिए उनकी ही साड़ी पहन विज्ञान भवन पहुंची थीं। जाह्नवी के साथ उनके पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी थीं । जाह्नवी जब अपनी मां को मिलने वाले सर्वोच्च सम्मान को लेने पहुंची तो उन्होंने श्रीदेवी की कांजीवरम साड़ी पहनी थी।