जान्हवी कपूर फिलहाल अपनी मालदीव वेकेशन से लौट आईं हैं। लेकिन उनकी तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।। जान्हवी ने छुट्टियों के दौरान मस्ती करती ढेर सारी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। वहीं वेकेशन के दौरान उनका हॉट बीच बेबी लुक भी फैंस को नजर आया।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
बीटाउन हसीनाओं की तरह जान्हवी भी मालदीव जाकर बेहद बोल्ड हो गईं। हालांकि उनके इस बीच वेकेशन के आउटफिट भले ही बोल्ड थे। लेकिन इनकी कीमत ऐसी थी जो किसी भी फैशन फ्रीक लड़की के बजट में आ जाए। दरअसल, इन दिनों जान्हवी की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है। जिसमे गॉर्जियस नजर आने के साथ ही काफी बजटफ्रेंडली बिकिनी टॉप पहने बैठी हैं।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वैसे तो जान्हवी ने स्विमसूट से लेकर बिकिनी और फ्लोरल ड्रेस का चुनाव वेकेशन के लिए किया था। जिसमे से एक तस्वीर सुर्खियों में हैं। सफेद रंग के बिकिनी टॉप और के साथ गोल्डन यलो कलर के मिनी शार्ट्स में रेडी हैं। वहीं बिकिनी टॉप की स्ट्रेट नेकलाइन और लो बैक इसे स्टाइलिश बना रही है। साथ ही जान्हवी परफेक्ट फिगर भी फ्लांट हो रही है।
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
धड़क गर्ल जान्हवी ने इस बिकिनी टॉप को गोल्ड नेकपीस के साथ पेयर किया है। ये टॉप फैशन ब्रांड Ookoih का है। जिसकी कीमत है करीब 4,334 रुपये। जो किसी भी फैशनेबल लड़की के बजट में आसानी से आ सकती है।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर इस वेकेशन के दौरान जमकर अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करते दिखीं। नियॉन ग्रीन कलर की फ्लोरल ड्रेस में उनके ऐब्स देख फैंस भी दीवाने हो गए थे और जमकर कमेंट कर रहे थे। दूसरी तरफ उनका सिल्वर मैटेलिक मोनोकोनी वाला लुक भी सुर्खियों में है।