बॉलीवुड की नई हसीनाओं को फैशन के मामले में टक्कर देना मुश्किल है। फिर वो चाहे उनका बेहद सिंपल कैजुअल लुक हो या फिर स्टाइलिश फोटोशूट। हर बार वो कुछ ऐसे अंदाज में नजर आती हैं कि बस फैंस की निगाहें उन पर ही टिक जाती हैं। सारा अली खान का सिंपल सा लुक हो या फिर जान्हवी कपूर की वाइब्रेंट पैंट। फैशन के मामले ये सभी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखीं। आगे की स्लाइड में देखिए इन हसीनाओं के गॉर्जियस स्टाइलिश लुक।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
सिंपल और एलिगेंट लुक के साथ फैंस को अपने बोल्ड अंदाज से चौंकाने वाली जान्हवी कपूर फिल्म के प्रमोशन के लिए कमर कस चुकी हैं। इसके साथ ही उनका स्टाइलिश लुक एक के बाद एक नजर आ रहा है। पिछले दिनों जहां वो नियॉन ग्रीन रंग की ड्रेस में दिखीं तो वहीं इस बार उनकी गुलाबी पैंट ने लाइमलाइट लूटी।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के प्रमोशन के लिए जान्हवी नियॉन पिंक कलर की फ्लेयर्ड पैंट के साथ हॉल्टर नेक सिल्वर टॉप पहने दिखीं। जिसकी क्रिसक्रॉस बैकलेस डिजाइन उन्हें गॉर्जियस लुक देने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस हॉट लुक को जान्हवी ने स्लीक पोनीटेल से कंप्लीट किया है।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान का बिल्कुल ही सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक फैंस को नजर आया। ग्रीन रंग के रोम्पर ड्रेस में सारा करीना कपूर के बेटे नंबर 2 को देखने पहुंची। शार्ट रोम्पर में अपनी टोंड लेग्स को फ्लांट करती सारा का ये लुक जबरदस्त स्टाइलिश था।
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
जबकि अनन्या पांडे ने फोटोशूट में अपनी क्यूट सी स्माइल से लोगों का दिल चुराया। कलरफुल को-आर्ड सेट में रेडी मिस पांडे ने इसे बोल्ड बनाने के लिए ब्रालेट का चुनाव किया है। न्यूड शेड की ब्रा में अनन्या पांडे एक्सपोज करने के साथ ही सल्ट्री लुक में नजर आ रही हैं। अब आप इन हसीनाओं की तस्वीर देख खुद ही तय करिए किसका लुक लगा सबसे ज्यादा जबरदस्त।