देश के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 की सबसे महंगी शादी रही। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड, क्रिकेट और पॉलिटिक्स के क्षेत्र से करीब-करीब सभी बड़ी हस्तियों ने शादी में हिस्सा लिया था। शादी के डेढ़ महीने बाद ईशा का एक दम अलग लुक सामने आया है।
2 of 6
isha ambani
- फोटो : vogue
आपने ईशा की कई बार किसी इवेंट्स और फंक्शन की तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें ज्यादातर वह ट्रेडिशनल वियर में होती हैं। अब उन्होंने वोग मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। शादी के बाद ईशा अंबानी का ये पहला फोटोशूट है। तस्वीरों में ईशा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। उनके इस फोटोशूट की चर्चा हर तरफ हो रही है।
3 of 6
isha ambani
- फोटो : vogue
ईशा ने फोटो शूट के दौरान मल्टी कलर का लॉग स्कर्ट और ब्लेजर पहना हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बाल खुले और लाइट मेकअप किया हुआ है। ईशा के ऊपर यह लुक बहुत फब रहा है। इस फोटो में ईशा बला की खूबसूरत लग रही हैं।
4 of 6
isha ambani
- फोटो : vogue
इस फोटो में ईशा ने ब्लैक और ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर फ्रिल गाउन और साथ में ब्लिन्जी जैकेट के साथ खुले बाल कर रखे हैं, जिसमें वह किसी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं।
5 of 6
isha ambani
- फोटो : vogue
ईशा ने मैग्जीन के साथ फोटो शूट के अलावा इंटरव्यू भी दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने पर्सनल फैशन के बारे में भी बात करते हुए बताया- अगर ऑफिशल लुक की बात करें तो मुझे ब्लॉक प्रिंट कॉटन कुर्ता बेहद पसंद है और मैं इंडियन आउटफिट में ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करती हूं। जब मैं अमेरिका में थी और मुझे फॉर्मल बिजनेसवुमेन की तरह तैयार होना होता था तो मुझे इसमें काफी परेशानी होती थी। कर्वी शेप में आप पेंसिल स्कर्ट कैसे पहन सकते हो।