हाल ही में आमिर खान की बेटी आयरा खान ने नूपुर शिखरे के साथ शादी रचाई। पहले तो दोनों ने मुंबई में ही कोर्ट मैरिज की, उसके बाद उदयपुर में दोनों ने ग्रांड तरीके से शादी की। सोशल मीडिया पर इस ग्रांड वेडिंग की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रहीं हैं।
इसी बीच अब आयरा और नूपुर ने 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, श्वेता तिवारी, शारवरी वाघ, अमीषा पटेल, सुष्मिता सेन, कपिल शर्मा, कटरीना कैफ, रिया चक्रवर्ती, कंगना रनौत और जया बच्चन जैसे सितारों ने पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस पूरे इवेंट में कई अभिनेत्रियों का लुक ऐसा था, कि उस पर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
2 of 7
Ira Nupur Wedding
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ
वैसे तो कटरीना अक्सर वेस्टर्न अंदाज में नजर आती हैं, लेकिन आयरा की रिसेप्शन पार्टी में कटरीना कैफ लहंगा पहनकर पहुंची थीं। स्ट्रेट बालों में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत दिख रहा था।
3 of 7
Ira Nupur Wedding
- फोटो : instagram
भूमि पेडनेकर
हमेशा अपने ग्लैमरस लुक की वजह से सुर्खियां बटोरने वालीं भूमि पेडनेकर लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। उन्होंने अपने लहंगे के साथ डीपनेक ब्लाउज कैरी किया था। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी की थी।
4 of 7
Ira Nupur Wedding
- फोटो : instagram
रिया चक्रवर्ती
ऑर्गेंजा साड़ी में रिया चक्रवर्ती बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था। डीपनेक ब्लाउज में उनका अंदाज और ज्यादा ग्लैमरस दिख रहा था।
5 of 7
Ira Nupur Wedding
- फोटो : instagram
पलक-श्वेता तिवारी
दोनों मां-बेटी इस रिसेप्शन पार्टी में बेहद खूबसूरत लुक में पहुंची थीं। श्वेता तिवारी पार्टी में ब्लैक रंग की साड़ी पहुंची थीं, वहीं पलक ने पार्टी में लाइट पीले रंग की साड़ी पहनी थी। दोनों इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं कि लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे।