International Women's Day 2025: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन खास महिलाओं को खास एहसास कराने का है, जिन्होंने हमारी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है। चाहे वो मां, बहन, पत्नी, दोस्त, या कोई मेंटर हों, उनके प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के लिए इससे अच्छा दिन कोई हो नहीं सकता।
यदि आप अपनी जिंदगी में महिलाओं के लिए कुछ खास के का सोच रहे हैं तो उन्हें ज्वेलरी तोहफे में दें। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे ज्वेलरी पसंद न हो। इसी के चलते आज हम आपको यहां ज्वेलरी के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं, ताकि आप भी कुछ ट्रेंडी खरीद कर महिला दिवस को सेलिब्रेट कर सकें।
2 of 7
पर्सनलाइज्ड नेम ज्वेलरी
- फोटो : instagram
पर्सनलाइज्ड नेम ज्वेलरी
अपनी जिंदगी की सबसे खास महिला को अगर आप कुछ यूनिक और इमोशनल गिफ्ट देना चाहते हैं, तो नेम पेंडेंट या कस्टमाइज्ड ब्रेसलेट बेस्ट ऑप्शन है। इसमें उनके नाम, जन्मतिथि, या कोई खास मैसेज लिखवा सकते हैं।
3 of 7
मिनिमलिस्ट ज्वेलरी
- फोटो : Adobe Stock
मिनिमलिस्ट ज्वेलरी
हर दिन पहनने के लिए आप सिंपल ज्वेलरी का चयन आप तोहफे के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आप डेलिकेट गोल्ड या सिल्वर चेन खरीद सकते हैं। यदि बजट कम है तो स्मॉल हूप इयररिंग्स तोहफे में दें।
4 of 7
स्टेटमेंट ज्वेलरी
- फोटो : instagram
स्टेटमेंट ज्वेलरी
ये ज्वेलरी उन महिलाओं को खूब पसंद आती है जो रॉयल लुक कैरी करती हैं। इसके लिए चंकी गोल्ड चेन नेकलेस परफेक्ट विकल्प है। कुछ हैवी लेना है तो मल्टी लेयर नेकलेस ले सकते हैं।
5 of 7
ब्रेसलेट
- फोटो : instagram
ब्रेसलेट
कुछ ऐसा तोहफा देना है जिसे रोजाना में पहना जा सके तो चार्म ब्रेसलेट अच्छा विकल्प है। ऐसे ब्रेसलेट में छोटे-छोटे प्यारे चार्म्स (दिल, सितारे, या नाम) लगे होने चाहिए। ये नहीं तो सोने या चांदी का कड़ा भी आप खरीद सकते हैं।