Independence Day Special Mehndi: हर किसी के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन काफी खास होता है। इसी दिन हमारे भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। ऐसे में 1947 के बाद से हर साल 15 अगस्त के दिन पूरे देश में जश्न का माहौल होता है।
स्वतंत्रता दिवस के दिन हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट करता है। सभी स्कूलों और दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में महिलाएं इस दिन खूब अच्छे से तैयार होती हैं। इस दौरान वो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक में तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल करती हैं।
अगर आप स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाना चाहती हैं तो इसका एक तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाएं। इससे आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। यहां हम आपको मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो स्वतंत्रता दिवस के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
2 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति
- फोटो : instagram
देश की शक्ति दिखाएं
भारत देश विविधता का देश है। यहां कई धर्म-समुदाय के लोग रहते हैं। बावजूद इसके हम सब एक-दूसरे की शक्ति हैं। ऐसे में आप अपनी मेहंदी में देश की शक्ति दिखा सकते हैं। इसके लिए लहराते तिरंगे के साथ हर धर्म का प्रतीक चिन्ह भी अपने हाथ पर बनवा सकती हैं।
3 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति
- फोटो : instagram
हाथों के बीच में बनाएं तिरंगा
अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है तो इस तरह से हाथों के बीच में तिरंगा बनाएं। ध्यान रखें कि ये तिरंगा ऐसे बना होना चाहिए कि हाथ मिलाने पर ये पूरा हो। इसके आस-पास हाथ भरने के लिए भी आप कुछ अलग डिजाइन का चयन कर सकती हैं।
4 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति
- फोटो : instagram
लहराता हुआ तिरंगा बनाएं
इस दिन को लेकर हर बच्चा काफी उत्साहित रहता है। ऐसे में अपनी मेहंदी पर तिरंगा पकड़े बच्चों की तस्वीर बनाएं। इसके साथ आप इस डिजाइन में मां तुझे सलाम का संदेश भी लिख सकती हैं।
5 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति
- फोटो : instagram
ये डिजाइन लगेगी खूबसूरत
अगर इस दिन हाथों में भरे हाथ मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं। इसे बनाने के लिए हथेली पर लहराता तिरंगा बनाएं और हाथ पर ऊपर स्वतंत्रता दिवस की बधाई लिख सकती हैं। ऐसी मेहंदी देखने में भी प्यारी लगेगी।