Nail Art Designs For Independence Day: 15 अगस्त के दिन देश की स्वतंत्रता का जश्न देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। जो लोग भारत से बाहर रहते हैं, वो भी अपने-अपने तरीको से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन स्कूलों से लेकर दफ्तरों में तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, और मिठाईयां बांटी जाती हैं। इस दिन हर कोई तिरंगे के रंगों में रंगा देखा जाता है।
खासतौर पर लड़कियां इस दिन को खास बनाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। इसके लिए वो तिरंगे के रंगों वाले कपड़े पहनती हैं, हाथों में चूड़ियां पहनती हैं और तिरंगे के रंगों वाला ही मेकअप करती हैं। स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति दिखाने के लिए आप अपने नाखूनों पर खास तरह की नेल आर्ट भी करा सकती हैं। अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर नेल आर्ट कराने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ ऐसी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो देशभक्ति से भरी हैं।
2 of 7
इस स्वतंत्रता दिवस नाखूनों पर कराएं देशभक्ति से भरी नेल आर्ट
- फोटो : instagram
बीच में बनाएं अशोक चक्र
अगर आप खास तरह की नेल आर्ट बनाने का सोच रही हैं तो अपने साइड वाली चारों उंगलियों के नाखूनों पर केसरिया और हरे रंग से नेल पेंट लगाएं और बाकी बीच वाली सबसे लंबी उंगली के नाखून पर अशोक चक्र बनाएं। ध्यान रखें कि इस नेल पैंट का बेस आपको सफेद ही रखना है। सफेद रंग पर इस तरह से ऑरेंज और हरा रंग खिलकर सामने आएगा। इसके साथ ही सफेद नेलपैंट के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र आपके नाखूनों की खूबसूरत बढ़ाएगा।
3 of 7
इस स्वतंत्रता दिवस नाखूनों पर कराएं देशभक्ति से भरी नेल आर्ट
- फोटो : instagram
लहराता हुआ झंडा
अगर नाखूनों को स्पेशल दिखाना चाहती हैं तो अपने नाखूनों पर इस तरह से लहराता हुआ तिरंगा बनवाएं। इसके साथ आप एक दिल बनाकर उसमें भी तिरंगा बना सकती हैं। ये डिजाइन भी आपके हाथों को खूबसूरत दिखने में मदद करेगा।
4 of 7
इस स्वतंत्रता दिवस नाखूनों पर कराएं देशभक्ति से भरी नेल आर्ट
- फोटो : instagram
नाखून पर तिरंगा
अगर नेल आर्ट करने का ज्यादा समय नहीं है तो आप इस तरह से अपने नाखूनों पर तिरंगा बना सकती हैं। इसके लिए सीधे-सीधे केसरिया, सफेद और हरे रंग से नाखून को पैंट करें। जब ये सूख जाए तो इस पर नीले रंग की नेलपैंट से अशोक चक्र बनाएं।
5 of 7
इस स्वतंत्रता दिवस नाखूनों पर कराएं देशभक्ति से भरी नेल आर्ट
- फोटो : instagram
बनवाएं स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर
अगर कहीं बाहर नेल आर्ट बनवा रही हैं तो आप ऐसे ही अपने नाखूनों पर स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर बनवा सकती हैं। इसके साथ अपने नाखून पर भारत का झंडा भी बनवाएं। ये भी आपके लुक को अच्छा दिखाने में मदद करेगा।