40 की उम्र आते-आते इंसान में एक ठहराव आ जाता है। व्यक्ति मेच्योर हो जाता है और ये मेच्योरिटी उसके बात करने के ढंग और व्यवहार से पता चलती हैं। यहां तक कि इस उम्र में आकर महिलाओं का पहनावा भी काफी हद तक उनके व्यक्तित्व को बताता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप खुद को सजाना-संवारना छोड़ दें। हालांकि इस उम्र में आपको खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे लोग आपके लुक्स की तारीफ करें न कि हंसी उड़ाए। तो चलिए जानें क्या है वो खास टिप्स जो आपके काम आएंगे।
40 की उम्र के बाद भी दिखाइए खुद को स्टाइलिश, बस रखिए इन बातों का ध्यान
उम्र के एक पड़ाव के बाद बहुत ज्यादा शार्ट ड्रेस और बोल्ड ड्रेस को पहनने से परहेज करें। इस तरह की ड्रेसेज एक उम्र पर ही जंचती है। फैशनेबल और स्टाइलिश दिखने के लिए बहुत सारे कपड़े हैं। जिन्हें पहनकर आप खुद को स्टाइलिश दिखा सकती हैं। तो अपनी उम्र और शरीर की बनावट के हिसाब से ड्रेस का चुनाव करें।
महिलाओं को हाई हील्स खूब लुभाती है। लेकिन एक उम्र के बाद हाई हील्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जरूरत से ज्यादा हाई हील्स पहनने से एड़ियों में दर्द बना रह सकता है और कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है। तो हील्स पहनने का मन हो तो बेहद खास मौकों पर ही इसे पहने। साधारण दिनों में कंफर्टेबल फुटवियर भी लुक को चार चांद लगा सकते हैं।
सही इनर वियर हर उम्र की महिलाओं के लिए जरूरी है। इसलिए 40 की उम्र के बाद भी सही फिटिंग की ब्रा का चुनाव करें। इसके साथ ही अपनी ड्रेस को पहनने से पहले शेप वियर पहनना न भूलें।
वैसे तो जींस का चुनाव हर उम्र के लिए सही है। लेकिन खास तरह की जींस जैसे दो शेड की जींस या कटी-फटी रिप्ड जींस को अपनी वॉर्डरोब में न शामिल करें। ऐसा करना आपके व्यक्तित्व के ऊपर नहीं जंचेगा। तो अगर आपको जींस पहननी है तो सिंगल कलर की जींस पहनना आपके लिए बेहतर चुनाव साबित हो सकता है।