16 Shringar List: हर भारतीय सुहागिन महिला के लिए 16 श्रृंगार काफी खास होता है। खासतौर पर जब कोई त्योहार आता है तो विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। 16 श्रृंगार भारतीय संस्कृति में महिलाओं के संपूर्ण साज-सज्जा और सौंदर्य का प्रतीक है।
16 Shringar List: सिंदूर से लेकर गजरा तक, महिलाओं के 16 श्रृंगार में शामिल हैं ये अहम चीजें
हर भारतीय सुहानिग महिला के पास सजने-संवरने के लिए कुछ हो या न हो लेकिन 16 श्रृंगार का सामान अवश्य होना चाहिए। बहुत सी महिलाएं इस बारे में जानती नहीं है कि 16 श्रृंगार में क्या आता है, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
महिलाओं के 16 श्रृंगार में सबसे पहले लाल रंग का जोड़ा आता है। इसके लिए आप लाल रंग की साड़ी, सूट या लहंगा कैरी कर सकती हैं। 16 श्रृंगार के लिए लाल जोड़ा काफी अहम होता है।
2. बिंदी
सुहागिन महिलाओं के लिए माथे पर बिंदी लगाना काफी अहम होता है। यदि आप भी 16 श्रृंगार कर रही हैं तो माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। माथे पर छोटी सी बिंदी लगाने से लुक भी खूबसूरत लगता है।
3. मेहंदी
सुहागिन महिलाओं के लिए हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद जरूरी होता है। हाथों पर मेहंदी लगाने से लुक बेहद खूबसूरत लगता है।
4. सिंदूर
शादी के वक्त सुहागिन महिलाओं की मांग में सिंदूर भरा जाता है। ऐसेमें जब भी पूजा करें तो मांग अवश्य भरें।
अपने बालों में फूलों का गजरा लगाकर आप अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं। खासतौर पर जब आप एथनिक वियर पहनें, तब तो गजरा लगाना और अच्छा लगता है।
6 . काजल
सारा मेकअप एक तरफ और आंखों में काजल लगाना एक तरफ। काजल लगाने से आंखे बड़ी लगती हैं और लुक प्यारा दिखता है।
7. मांग टीका
मांगटीका भी हर महिला के पास अवश्य ही होना चाहिए, इससे लुक प्यारा दिखता है।
8. चूड़ियां
हाथों में खन-खन करती चूड़ियां आपके 16 श्रृंगार और लुक को खूबसूरत बनाती हैं।
9. बाजूबंद
16 श्रृंगार कर रही हैं तो कम से कम एक हाथ में बाजूबंद बांधें।
10. नथ
नाक में चाहे छोटी सी नथ पहनें लेकिन पूजा के समय इसे अवश्य कैरी करें।