फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA Awards 2022: ऐश्वर्या राय की ड्रेस देख ट्रोलर्स बोले- 'ये iftaar नहीं iifa है'

Sun, 05 Jun 2022 11:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 05 Jun 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
IIFA Awards 2022 Aiswarya Rai Trolled For Her Black Dress See in Photos News in Hindi
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो IIFA Award 2022 में फिल्मी सितारों ने अपने शानदार लुक से महफिल में चार चांद लगा दी। अवॉर्ड शो में बी टाउन हसीनाएं अपने ग्लैमरस लुक और स्टनिंग लुक से हर किसी का दिल चुरा रही थीं। जिसमे मोस्ट ब्यूटीफुल क्वीन ऐश्वर्या राय भी पहुंची थीं। पति अभिषेक की बांहों में बांहे डाले पहुंची ऐश्वर्या हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। 

IIFA Awards 2022 Aiswarya Rai Trolled For Her Black Dress See in Photos News in Hindi
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऐश्वर्या ने आईफा अवा़र्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर ब्लैक कलर का एथिनिक लुक चुना था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐश्वर्या ने ग्रीन कार्पेट पर अभिषेक बच्चन के साथ एंट्री के लिए काले रंग का आउटफिट चुना था। जिसमे प्लेन ब्लैक कलर के फ्लोर लेंथ ए लाइन गाउन के साथ फ्रंट ओपन प्लीटे़ड जैकेट शामिल था। जिसमे फुल स्लीव और कॉलर बना था। वहीं इस फ्रंट ओपन जैकेट पर लाल और गोल्डन के साथ ही मल्टीकलर की एंब्रायडरी बनी थी। 

IIFA Awards 2022 Aiswarya Rai Trolled For Her Black Dress See in Photos News in Hindi
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जिसके साथ ऐश्वर्या ने नो एक्सेसरीज लुक रखा था। जबकि बालों को मिड पार्टेड वेवी कर्ली लुक दिया था। जिसके साथ लाल लिपस्टिक और आंखों को हाई लाइट करने के लिए विंग्ड आईलाइनर लगा रखा था। हालांकि यूजर्स को ऐश्वर्या राय का ये लुक जरा भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IIFA Awards 2022 Aiswarya Rai Trolled For Her Black Dress See in Photos News in Hindi
aishwarya rai - फोटो : instagram

कई सारे यूजर्स ने लिखा है ये iifa है ना कि iftar पार्टी। वहीं कई सारे यूजर्स ने उनके ड्रेसिंग सेंस को भयानक बता दिया। तो वहीं उनके लाल लिपस्टिक वाले लुक को बोरिंग बता रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि हर बार एक जैसा लुक। बता दें कि इन दिनों लगातार ऐश्वर्या ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही यूजर्स जमकर ट्रोल करते हैं। 

विज्ञापन
IIFA Awards 2022 Aiswarya Rai Trolled For Her Black Dress See in Photos News in Hindi
aishwarya rai - फोटो : instagram

पिछले दिनों करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंची ऐश्वर्या राय के ड्रेसिंग सेंस पर भी यूजर्स ने सवाल उठाए थे। और उन्हें अपना स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह दे रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed