{"_id":"5d8316018ebc3e93a8446143","slug":"iifa-2019-deepika-padukone-looks-gorgeous-in-designer-gaurav-gupta-purple-hue-gown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIFA 2019: दीपिका के 'पर्पल लुक' ने इंटरनेट पर मचा दी हलचल, लोग बोले 'ये है इंडियन काइली'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
IIFA 2019: दीपिका के 'पर्पल लुक' ने इंटरनेट पर मचा दी हलचल, लोग बोले 'ये है इंडियन काइली'
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में बुधवार की रात सितारों से सज गई। आईफा रॉक्स के बाद आइफा अवॉर्ड 2019 (IIFA Awards 2019) के लिए बॉलीवुड स्टार्स एक साथ आए। इस बार यह अवॉर्ड मुंबई में आयोजित हुआ, जहां दिग्गज फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। सितारों से सजी महफिल में स्टाइल और फैशन का जलवा देखते बनता है। ऐसे में इस महफिल में जब दीपिका पादुकोण आईं तो माहौल में जान आ गई। इस बार दीपिका की आईफा ड्रेस चर्चा का बड़ा विषय रही।
2 of 5
दीपिका पादुकोण ने फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइनर गाउन पहना। दीपिका को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीन नथानी ने बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया है। बता दें कि, कुछ दिनों पहले हॉलीवुड की फैशन इन्फ्लुएंसर काइली जेनर की पर्पल फेदर गाउन में एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी चर्चा में थी। आईफा में उससे मिलती-जुलती ड्रेस पहनने के बाद दीपिका पादुकोण को 'इंडियन काइली' भारत की काइली कहा जा रहा है।
3 of 5
दीपिका के गाउन की डिटेलिंग बेहतरीन है। इलेक्ट्रिक वायलेट गाउन को ड्रामेटिक स्लीव्स और gossamer tulle hood के साथ डिजाइन किया गया है। गाउन के लोअर ऐंड और स्लीव्स पर सॉफ्ट फेदर वर्क किया गया है। दीपिका ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा 'आई पर्पल यू'। हालांकि, डिजाइनर गौरव गुप्ता के मुताबिक गाउन का रंग महज पर्पल नहीं बल्कि लैवेंडर और अमरनाथ पर्पल ह्यू से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका के गाउन के साथ उनकी स्टाइलिंग की तारीफ करना भी जरुरी है। स्टाइलिस्ट ने एक-एक बारीकी का ख्याल रखा है। सिर पर ओढ़ा गया ट्रांसपरेंट शिमर दुपट्टे का भी महत्त्व है। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय सुपर मॉडल जीजी हदीद और प्रियंका चोपड़ा भी ऐसे लुक में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका ने लैवेंडर और पर्पल ह्यू रंग के लुक के साथ बेहद लाइट और डिसेंट मेकअप किया है। स्टेटमेंट आईब्रोज और न्यूड लिप्स लुक के साथ जम रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।