हुमा कुरैशी जब भी देसी लुक में सामने आती हैं। तो उनका लुक लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन बन जाता है। कर्वी फिगर की मालकिन हुमा वैसे तो फैशन और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती ही रहती हैं। लेकिन उनका एथिनिक लुक काफी क्लासी और ग्रेस लिए होता है। हुमा के लेटेस्ट फोटोशूट से तो यहीं दिख रहा है।
2 of 6
huma qureshi
- फोटो : instagram
दरअसल, हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। अपने लेटेस्ट फोटोशूट में हुमा देसी लुक में पोज दे रही हैं। जिसमे फ्यूजन का तड़का देखने को मिल रहा है। हुमा का ये आउटफिट सहेली की शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप अगले कुछ महीनों में सहेली की शादी के लिए कुछ खास लेना चाह रही हैं। तो ये आउटफिट शानदार लगेगा।
3 of 6
huma qureshi
- फोटो : instagram
हुमा कुरैशी का ये सेमी ट्रेडिशनल आउटफिट ब्राइड्समेड के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे हुमा ने लेटेस्ट तस्वीरों में पहना है। आइवरी शेड के इस हैवी एंब्रायडरी अनारकली गाउन की प्लजिंग नेकलाइन इसे ग्लैमरस लुक दे रही है। वहीं फुल स्लीव और ए लाइन डिजाइन का ये गाउन हुमा की कर्वी फिगर को स्टाइल के साथ फ्लांट कर रहा है।
4 of 6
huma qureshi
- फोटो : instagram
जिसे क्लोदिंग लेबल जाडे से लिया गया है। वहीं इस सेमी ट्रेडिशनल आउटफिट को गोल्डन और सिल्वर एंब्रायडरी से सजाया गया है। ग्रे टोन लिए इस आइवरी शेड के गाउन में हेमलाइन पर थ्रेड एंब्रायडरी की गई है। वहीं इसकी फुल स्लीव को शियर फैब्रिक के साथ मैच किया गया है।
5 of 6
huma qureshi
- फोटो : instagram
वहीं हुमा ने इस हैवी एंब्रायडरी वाले अनारकली गाउन को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ पेयर किया है। जिसमे हैंडक्राफ्टेड ईयररिंग्स शामिल है। जिसमे रूबी और डायमंड की डिजाइन बनी है। वहीं डार्क पिंक शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक और ब्लश चिक्स खूबसूरत लुक देने के लिए काफी हैं।