Saree Draping Tips: गर्भावस्था के दिन हर महिला के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ महीनों में वो अपनी जिंदगी के ऐसे पलों को जीती हैं, जो होते तो बेहद खास हैं, लेकिन इनमें उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर बात करें भारतीय महिलाओं की, तो गर्भावस्था में उन महिलाओं को काफी परेशानी होती है, जो हमेशा साड़ी पहनती हैं। प्रेगनेंसी में सूट पहनना जितना आसान होता है, उतना ही मुश्किल होता है साड़ी बांधना।
ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर महिलाओं को ये समझ ही नहीं आता कि वो पेटीकोट किस तरह से पहनें। इसी परेशानी को हम दूर करने जा रहे हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि गर्भावस्था में पेटीकोट कैसे पहनना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
2 of 6
ज्यादा टाइट न बांधे
- फोटो : instagram
ज्यादा टाइट न बांधे
गर्भावस्था के दौरान कभी भी पेटीकोट को ज्यादा टाइट नहीं बांधना चाहिए। इसकी वजह से पेट पर काफी दबाव पड़ता है। इसकी वजह से असहज महसूस होता है। इसलिए यदि नाड़े वाला पेटीकोट पहन रही हैं तो इसे थोड़ा ढीला ही बांधें।
3 of 6
लो-वेस्ट न रखें
- फोटो : instagram
लो-वेस्ट न रखें
आज-कल लड़कियों को लो-वेस्ट पेटीकोट पहनने में अच्छा लगता है। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था में हमेशा पेटीकोट को नाभि के ऊपर हल्के से बांधें। इससे साड़ी का वजन पेट पर न आकर कमर और कूल्हों पर बराबर बंटेगा।
4 of 6
ज्यादा ऊपर भी न बांधें
- फोटो : instagram
ज्यादा ऊपर भी न बांधें
भले ही गर्भावस्था में पेटीकोट को लो-वेस्ट नहीं बांधना चाहिए, लेकिन इसे इतना ऊंचा भी न बांधे कि साड़ी देखने में अजीब दिखे। बंप के साइज के अनुसार सही हाइट पर बांधें, जिससे आपको कंफर्ट और स्टाइल दोनों मिले।
5 of 6
करें इलास्टिक वाले पेटीकोट का चयन
- फोटो : instagram
करें इलास्टिक वाले पेटीकोट का चयन
वैसे तो पेटीकोट में नाड़े वाला पेटीकोट टाइट करने से पेट पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए इलास्टिक वाला मेटरनिटी पेटीकोट या लूज फिटिंग स्कर्ट पहनें। यह ज्यादा आरामदायक होगा और मूवमेंट में कोई परेशानी नहीं होगी।