Baal Kale Kaise Karen: बाल आपकी खूबसूरती का सबसे जरूरी हिस्सा है। बालों की सही देखभाल उन्हें शाइनी, लंबे और मजबूत बनाते हैं लेकिन अगर बाल अपनी रंगत खो दें तो क्या करें। बालों की केयर के लिए कितना भी नेचुरल तरीका उपयोग में लाएं लेकिन सफेद बालों को काला करने के लिए आपको केमिकल वाले हेयर कलर्स का उपयोग करना पड़ जाता है जो कि बालों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हेयर कलर हो या महंदी हो, दोनों ही बालों के लिए नुकसानदायक है। बार -बार इनका उपयोग करने से बाल रूखे, बेजान और कमजोर लगने लगते हैं।
केमिकल डाई तुरंत बालों को काला करती है, लेकिन इसकी कीमत बाल चुकाते हैं। जबकी प्राकृतिक उपाय धीरे -धीरे चलते हैं पर भरोसेमंद हैं। इससे रंग और सेहत दोनों मिलती है। हालांकि कुछ प्राकृतिक उपायों को अपनाकर बालों को काला जरूर कर सकते हैं, वो भी इंस्टेंट। बिना साइड इफेक्ट और बिना पछतावे के सिर्फ एक घंटे में सफेद बालों को काला करने के लिए यहां आपको कुछ नेचुरल तरीके बताए जा रहे हैं। ये उपाय नैचुरल डार्कनिंग या कवरेज देते हैं।
2 of 6
hair care
- फोटो : Adobe stock
मेहंदी और काॅफी
नेचुरल ब्लैक शाइन के लिए शुद्ध मेहंदी पाउडर, उबली स्टाॅन्ग काॅफी और नींबू का रस चाहिए। दो कप मेहंदी में काॅफी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला सकते हैं। हालांकि नींबू वैकल्पिक है। आपको सूट करता हो तो ही नींबू मिलाएं। फिर 30 मिनट के लिए सेट होने रख दें। अब बालों में अच्छी तरह से मेहंदी का पेस्ट लगाकर 40 मिनट सूखने दें। फिर सादे पानी से धो लें। मेहंदी बालों को कोट करती है और कॉफी डार्क टोन देती है। इससे रंग प्राकृतिक और चमकदार दिखता है। हालांकि ध्यान रखें कि मेहंदी का उपयोग ज्यादा न करें।
3 of 6
tea leaves
- फोटो : Adobe stock
ब्लैक टी और आंवला
इसे बनाने के लिए दो चम्मच काली चाय, एक चम्मच आंवला पाउडर और एक कप पानी की जरूर होती है। चायपत्ती को अच्छे से उबालकर ठंडा होने पर उसमें आंवला पाउडर मिलाएं। फिर 40-60 मिनट तक बालों पर लगाए रखें। बाद में सिर्फ पानी से बाल धो लें। इससे बालों का डार्क शेड आता है। जड़ों को पोषण मिलता है और समय के साथ ग्रे हेयर की रफ्तार धीमी होती है।
4 of 6
coconut oil
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और करी पत्ता
पिग्मेंट सपोर्ट के लिए इस मास्क को बालों पर लगाएं। इसे बनाने के लिए आधा कप नारियल तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर पका लें, जब तक पत्तियां काली न हो जाएं। फिर इसे ठंडा होने पर छान लें। बालों में इस तेल से अच्छे से मसाज करें। घंटे भर बाद बाल धो लें। इससे बालों की ग्रोथ और शाइन बढ़ती है। मेलानिन जो बालों को उसका रंग देता है, वो मजबूत रहता है और लंबे समय तक इस्तेमाल से बालों का रंग गहरा होता है।
आंवला और भृंगराज पेस्ट
बालों को आयुर्वेदिक तरीके से कलर करने और भविष्य में बाल सफेद होने से बचाने के लिए एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच भृंगराज पाउडर को दही में मिला लें। अगर आप दही नहीं लगा सकते हैं तो पानी में मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इसे जड़ों से लेकर बालों तक लगाएं। सूखने पर बाल धो लें। उम्र से पहले जिन लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं, उन्हें इससे लाभ मिलेगा। बालों का झड़ना कम होगा और वह मजबूत बनेंगे। साथ ही नैचुरल डार्क लुक मिलेगा।