इन दिनों अचानक ठंड बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हमें ज्यादा कपड़े पहनने होते हैं। लड़कियों के साथ दिक्कत ये होती है कि ज्यादा और मोटे कपड़े पहनने से उनका लुक प्रभावित होता है। उन्हें लगता है कि ऊनी कपड़े पहनने से वह मोटी दिखेंगी और उम्र भी ज्यादा दिखेगा। तो आइए, हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिससे आप सर्दियों के मौसम में भी ग्लैमरस दिखेंगी:
2 of 5
Winter fashion
- फोटो : Pixabay
लाल और गुलाबी रंग हमेशा से लड़कियों की पसंद रहा है। ये दोनों ही रंग आपको दिलकश और हॉट लुक देेते हैं। अगर आप भी सर्दियों के इस मौसम में हॉट दिखना चाहती हैं तो, इस तरह से लाल या गुलाबी रंग का स्वेटर जैगिंग या जींस के साथ पहन सकती हैं।
3 of 5
Deepika
- फोटो : Instagram
लाल रंग के जैकेट में दिखेंगी कूल
पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ दिखी थीं। नीले रंग के जींस और सफेद रंग के टॉप के साथ दीपिका ने लाल रंग के बलून जैकेट पहना था और इसमें वह बहुत आकर्षक लग रही थीं। तो आप भी अगर जैकेट खरीदने जा रही हैं तो लाल रंग के जैकेट खरीद सकती हैं, जोकि आपको भी ग्लैमरस लुक देगा।
4 of 5
Winter Fashion
- फोटो : Pixabay
श्रग की तरह पहनें कार्डिगन
कई महिलाएं कार्डिगन को आउटडेटेड समझती हैं, जबकि ऐसा नहीं है। बस आपको इसे सही ढंग से पहनना आना चाहिए। कार्डिगन को खुला छोड़कर आप श्रग की तरह इसे किसी टॉप या ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। अगर साथ में मफलर या टोपी का स्टाइलिश तरीके से इस्तेमाल आपको ग्लैमरस लुक देगा।
5 of 5
Winter fashion
- फोटो : Pixabay
अगर आप सिंपल और क्लासिक लुक चाहती हैं तो भी आपके पास कई आॅप्शन हैं। आप किसी जींस पर डार्क कलर की लॉन्ग जैकेट पहन सकती हैं। साथ में आप शूज या बूट पहन सकती हैं। यह आपके लिए कंफर्ट भी होगा और आपको अलग लुक देगा। ठंड ज्यादा हो तो इसके साथ आप गले में स्टाइलिश मफलर लपेट सकती हैं और सिर पर एक अच्छी सी टोपी भी पहन सकती हैं।