How to Get Ready For Govardhan Puja: 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। ये पर्व दिवाली के अगले दिन आता है और विशेष रूप से उत्तर भारत में इसका धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था।
इसी के चलते लोग इस दिन गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करते हैं और अन्नकूट का आयोजन करते हैं, जिसमें कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। ये पूजा काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाती है, इसलिए इस दिन आपका लुक भी खास होना बनता है। तो अगर आप गोवर्धन पूजा पर सादगी भरा और पारंपरिक लुक रखना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान और सुंदर विकल्प दिए जा रहे हैं जो परंपरा के साथ-साथ स्टाइल को भी ध्यान में रखते हैं।
2 of 5
महिलाएं पहनें पीली साड़ी
- फोटो : instagram
महिलाएं पहनें पीली साड़ी
हम आपको पीली साड़ी पहनने की सलाह इसलिए दे रहे हैं क्योंकि पहले तो श्रीकृष्ण की पूजा में पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा दूसरा पीले रंग की साड़ी ज्यादातर हर महिला के पास होती ही है। इसलिए आप गोवर्धन पूजा के मौके पर पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
3 of 5
पीला सूट भी चलेगा
- फोटो : instagram
पीला सूट भी चलेगा
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो पीले रंग का सूट पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं। पीला एक ऐसा रंग है, जिसे आउटफिट हर महिला के पास बेहद ही आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में आप गोवर्धन की पूजा में पीले रंग का प्लाजो, या शरारा सूट पहनें। आप साधारण सा सलवार सूट भी कैरी कर सकती हैं।
4 of 5
पुरुष पहनें पीला कुर्ता
- फोटो : instagram
पुरुष पहनें पीला कुर्ता
अब बात करते हैं कि पुरुष इस मौके पर क्या पहनें तो पुरुषों को भी गोवर्धन की पूजा में पीले रंग के परिधान ही पहनने चाहिए। अगर आपके पास पीले रंग का कुर्ता है, तो उससे अच्छा विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। बिना सोचे गोवर्धन की पूजा में आप पीले रंग का कुर्ता पहन लें।
5 of 5
पुरुष पहनें पीला कुर्ता
- फोटो : instagram
सफेद धोती-कुर्ता भी चलेगा
अगर आपके पास पीले रंग का कुर्ता नहीं है तो परेशान न हों, आप सफेद रंग का धोती कुर्ता भी पूजा के मौके पर कैरी कर सकते हैं। सफेद रंग का कुर्ता सभी लड़कों के पास होता ही है ऐसे में आप गोवर्धन की पूजा में सफेद रंग का कुर्ता पाजयामा पहनकर अपना सादगीभरा अंदाज दिखाएं।