Saree Draping Tips: साड़ी एक पारंपरिक भारतीय परिधान है, जो महिलाओं द्वारा पहना जाता है। इसे पहनने की शैली भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग होती है, और यह वहां की संस्कृति और परंपरा को दर्शाती है। साड़ी केवल पहनावे का साधन नहीं, बल्कि यह भारतीय महिलाओं की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक भी है। शादी, त्योहार और अन्य खास अवसरों पर साड़ी पहनने का प्रचलन खासतौर पर देखा जाता है। अब तो महिलाएं न सिर्फ पार्टी बल्कि दफ्तरों में भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
वैसे तो साड़ी महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है, लेकिन अगर इसे सही ढंग से न पहना जाए तो ये आपका लुक बिगाड़ भी सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपका साड़ी लुक किसे हिरोइन से कम नहीं लगेगा।
2 of 8
आयोजन के हिसाब से करें चयन
- फोटो : Instagram
आयोजन के हिसाब से करें चयन
साड़ी का चयन हमेशा आयोजन के हिसाब से ही करना चाहिए। हर आयोजन के लिए अलग-अलग टाइप की साड़ियां सही मानी जाती हैं। जैसे कि किसी पार्टी के लिए शिमर या नेट साड़ी, जबकि पारंपरिक मौके पर सिल्क या बनारसी साड़ी चुनें। दफ्तर में आप कॉटन की साड़ी कैरी कर सकती हैं।
3 of 8
रंग का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
रंग का रखें ध्यान
साड़ी का रंग दिन और रात के हिसाब से ही चुनें। जैस कि दिन के समय हल्के और पेस्टल रंग, जबकि रात के समय गहरे रंग उपयुक्त लगते हैं। यदि आप रात के समय ज्यादा हल्के रंग पहनेंगी तो आपका लुक हल्का ही दिखेगा।
4 of 8
ब्लाउज का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
ब्लाउज का रखें ध्यान
आपके साड़ी लुक के स्टाइल को ब्लाउज का डिजाइन पूरी तरह बदल सकता है। ऐसे में साड़ी के साथ ट्रेंडी बैक डिजाइन, बेल स्लीव्स, या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज ट्राई करें। इसकी फिटिंग सही होनी चाहिए। न तो ब्लाउज ज्यादा ढीला होना चाहिए और न ही ज्यादा टाइट।
5 of 8
सही से करें ड्रेप
- फोटो : instagram
सही से करें ड्रेप
आपके द्वारा साड़ी पहनने का तरीका बहुत मायने रखता है। चाहें तो पारंपरिक तरीके के साथ-साथ बेल्ट स्टाइल, मराठी या बंगाली स्टाइल ड्रेपिंग भी आजमाएं। साड़ी पहनते समय आपकी प्लीट्स एकदम साफ-सुथरी होनी चाहिए, ताकि लुक प्यारा दिखे।