हिना खान छोटे पर्दे की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। जिनका फैशन सेंस सुर्खियों में रहता है। हिना खान स्टाइल के मामले में किसी भी बीटाउन एक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए काफी हैं। अपनी परफेक्ट फिगर के साथ ही वो ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक से फैंस की तारीफ बटोरती हैं। इन दिनों हिना खान वेकेशन एंज्वॉय करने में व्यस्त हैं। साथ ही वो अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ भी साझा कर रही हैं। जिसमे उनके लुक्स तारीफ बटोर रहे हैं।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
दुबई घूम रहीं हिना खान ने अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे वो फ्लोरल प्रिंट के पैंट सूट में रेडी हैं। हिना खान का ये लुक पूरी तरह से स्टाइलिश होने के साथ ही कंफर्टेबल है। और वेकेशन पर पहनने के लिए भी परफेक्ट दिख रहा है। बता दें कि हिना ने दुबई में फैमिली के साथ लंच की तस्वीरें साझा की है।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
जिसमे वो यलो बेस फ्लोरल प्रिंट के पैंट और कोट में रेडी है। जिस पर हरे, गुलाबी और ब्राउन कलर के फूल और प्रिंट बने हैं। वहीं पैंट की मैचिंग का ही कोट भी है। जिसके साथ हिना ने सफेद टैंक टॉप कैरी किया है। जो उनके फ्लोरल लुक को बैलेंस करने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं इस पैंट सूट के साथ हिना ने काले रंग के प्वॉइंटेड पम्प्स मैच किए हैं।
4 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
जबकि बात करें मेकअप की तो चेहरे पर राउंड शेप के ग्लासेज के साथ ही ब्राउन लिपस्टिक और ड्यूई मेकअप के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। जिसके साथ हिना खान ने ग्रीन कलर के पेंडेट वाले नेकपीस को पहन रखा है। बता दें कि इन दिनों दुबई में वेकेशन एंज्वॉय कर रहीं हिना फ्लोरल और कलरफुल लुक को कैरी कर रही हैं।
5 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
कुछ दिनों पहले ही हिना ने अपने डैड के पसंदीदा डेस्टिनेशन से तस्वीरें साझा की थी। जिसमे वो पीले और हरे रंग के को-आर्ड सेट में रेडी थीं। हाई नेक टॉप के साथ हाफ स्लीव और फ्रिल डिजाइन का ये टॉप समर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसमे हिना ने सफेद रंग का स्पोर्ट शूज मैच किया है।