हिना खान छोटे पर्दे की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बड़े पर्दे के रुख के साथ अपनी संस्कारी बहू वाली इमेज तोड़ दी है। इसके लिए वो निगेटिव किरदार करती भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस इमेज को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत की है। बोल्ड और स्टाइलिश लुक के साथ ग्लैमरस अंदाज से जल्दी ही वो फैंस की चहेती बन गईं। लेकिन कई सारे अवॉर्ड फंक्शन से लेकर दूसरे मौकों पर जब भी लोगों को उनकी ड्रेस नहीं जंची तो बस उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल गया।
2 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
ऐसा ही कुछ हुआ जब हिना कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के किरदार में थी। किरदार की मांग के हिसाब से हिना ग्लैमरस कपड़ों में दिखतीं। लेकिन उनका स्टाइल कई बार यूजर्स को रास नही आया। कोमोलिका के किरदार के लिए हिना ने काले और गुलाबी रंग की डबल शेड साड़ी का चुनाव किया था। जिसका फैब्रिक शिफॉन में था। साधारण सी दिख रही इस साड़ी में ग्लैमर फैक्टर के लिए स्टाइलिश ब्लाउज जोड़ा गया था।
3 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
स्ट्रैपलेस पैटर्न के साथ इस ब्लाउज की डिजाइन ट्यूबटॉप जैसी थी। वहीं साथ में इसमे गुलाबी रंग की बलून स्लीव जोड़ी गई थी। हालांकि साड़ी और ब्लाउज की डिजाइन बेशक अच्छी थी। लेकिन इसके स्टाइलिंग में गड़बड़ी कर दी गई। जिसकी वजह से ये लोगों को जरा भी पसंद नही आई। पहले तो साड़ी के पल्लू को उल्टी तरफ से लपेटा गया था। वहीं साड़ी इतने कमर के इतने नीचे से बांधी गई थी कि इसका आगे का जेस्चर काफी एक्सपोजिंग दिख रहा था। साथ ही इसी कारण से हिना ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गईं।
4 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
वहीं इस साड़ी के साथ किया गया डार्क मेकअप भी लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद लोगों ने बहुत सारे कमेंट किए। हालांकि हिना खान का ये लुक उनके टीवी के किरदार के हिसाब से था। लेकिन लोगों ने हिना को भला-बुरा बोलना शुरू कर दिया। किसी ने कमेंट किया कि आप एक दूसरे को कॉपी क्यों करती हो तो वहीं किसी ने ब्लाउज को बकवास बताया। एक यूजर ने कहा कि उनकी कपड़ों की च्वॉइस कितनी बकवास है।