फैशन के मामले में वैसे तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं। लेकिन अब छोटे पर्दे की हीरोइनों ने अपने स्टाइल और फैशन सेंस से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। एक्टिंग के मामले में तो ये हसीनाएं आगे रहती ही हैं। साथ ही इनका स्टाइल भी फैंस को पसंद आ रहा है। छोटे पर्दे पर वैसे तो एथिनिक वियर की हर स्टाइल नजर आ जाती है। वहीं एक्ट्रेस असल जिंदगी में भी अपने लुक से फैशन गोल्स देती नजर आती हैं। पिछले दिनों फेस्टिव सीजन में छोटे पर्दे की इन अदाकाराओं ने खूबसूरत शरारे में अपने जलवे दिखाए। तो चलिए देखें हिना खान से लेकर क्रिस्टल डिसूजा तक के खूबसूरत ट्रेंडी लुक्स।
2 of 6
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान
हिना खान अपने स्टाइल और फैशन सेंस से फैंस की चहेती बन गई हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव हिना ने एक के बाद एक कई सारे एथिनिक शरारे पहनकर अपने लुक्स साझा किए। जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं लड़कियां उनके इस लुक की दीवानी हो गई हैं।
3 of 6
sharara
- फोटो : instagram
क्रिस्टल डिसूजा
एकता कपूर के घर पर गणेश उत्सव में पहुंची क्रिस्टल डिसूजा ने ब्लू एंड पिंक कलर का लहरिया गोटा वर्क का खूबसूरत शरारा पहना था। जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनका ये लुक भी काफी ट्रेंडी था।
4 of 6
sharara
- फोटो : instagram
पूजा गौर
स्टार प्लस से शो प्रतिज्ञा से घर-घर में पहचान बनाने वाली पूजा गौर भी रक्षाबंधन के मौके पर गोटा पट्टी वर्क के खूबसूरत व्हाइट एंड पिंक शरारे में नजर आईं। जिसमें उनका लुक आकर्षक नजर आ रहा था।
5 of 6
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
दिव्या खोसला कुमार
वहीं मॉडल और एक्टर दिव्या खोसला कुमार का लाल रंग का लहरिया गोटा वर्क का शरारा भी काफी आकर्षक था। हिना खान की तरह ही दिव्या भी गणेश उत्सव के मौके पर एक के बाद एक शरारे में नजर आ चुकी हैं।