हिना खान को टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी 2019 की लिस्ट में पहले नंबर पर स्थान मिला है। हिना खान की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग और वो अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे देख फैंस दीवाने हो जाते हैं। अभी हाल ही में हिना खान की तस्वीर को देख फैंस खूब जमकर कमेंट कर रहे हैं।
हिना खान की नई तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही वायरल, समर ड्रेस में दिखा रहीं जलवे
दरअसल, हिना खान ने कुछ तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो लाइट यलो कलर की स्पेगेटी टॉप और व्हाइट फ्लोरल प्रिंट की डार्क यलो कलर की स्कर्ट पहने पोज दे रही हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो मिनिमम मेकअप, न्यूड लिप्स और बीच वेवी हेयर डू के साथ बालों में फ्लावर रिबन लगाए खड़ी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by HK (@realhinakhan) on
हिना खान ने टीवी करियर की शुरूआत ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। जिसमें वो संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका में थी। वहीं हिना वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। करियर के इतने सालों में हिना का लुक काफी बदल गया है। अब वो पहले से काफी ज्यादा स्टाइलिश हो गई हैं।
वहीं एक मैगजीन के कवर पेज पर उनकी स्टाइलिश तस्वीर नजर आ रही है। इस फोटोशूट के लिए प्रिंटेड फुल स्लीव कफ्तान थाई हाई स्लिट ड्रेस में पोज दे रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by HK (@realhinakhan) on