हिना खान का स्टाइल सेंस लाजवाब है। मौका कोई भी हो हिना अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंची हिना खान ने सफेद रंग की साड़ी को चुना था। जिसकी तस्वीरें हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। जिसमे उनका लुक बेहद गॉर्जियस दिख रहा था। वहीं इन तस्वीरों को देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे थे। हिना ने एक बार फिर अपने सफेद साड़ी वाले लुक की क्लोजअप तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। जिसमे उनकी हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप तक सब कुछ परफेक्ट दिख रहा है।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान ने शियर फैब्रिक की सफेद रंग की साड़ी को चुना था। जिस पर सिल्वर वर्क था। सिल्वर कलर के सितारों के बॉर्डर के साथ ही पूरी साड़ी पर सिल्वर ड्रॉपलेट्स बने थे। जो इसे बेहद खूबसूरत और ड्रीमी बना रहे थे। हिना खान की ये बेहद गॉर्जियस साड़ी डिजाइन नीता लुला के कलेक्शन से ली गई है। जिसे हिना ने बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी किया था।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
सिल्वर वर्क वाली सफेद साड़ी को हिना ने सफेद रंग के ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिसकी डिजाइन इसे बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रही थी। डीप नेक प्लजिंग नेकलाइन के साथ स्लीवलेस डिजाइन बेहद बोल्ड था। वहीं साड़ी को वन शोल्डर पर खुले प्लेट्स में कैरी किया गया था। वहीं इस सफेद साड़ी को हिना ने केवल ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। ब्लैक पर्ल की हटके ईयररिंग्स बेहद शानदार दिख रही है।
4 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
वहीं हिना खान का मेकअप और हेयरस्टाइल इस साड़ी संग बेहद खास था। जो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा था। ब्राइट पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ सिल्वर आईशैडो और पिंक ब्लश चिक्स हिना को परफेक्ट लुक दे रहे थे। जबकि मेसी लुक लो बन पूरे लुक को क्लासी बना रहा था। जिसमे हिना खूबसूरत दिख रही थीं।
5 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान हर बार अपनी फैशन च्वॉइस से लोगों को हैरान कर देती हैं। दिवाली के मौके पर साझा तस्वीर में हिना खान पैंट और टॉप को पहने नजर आईं। जिस पर की गई एंब्रायडरी इसे एथिनिक लुक दे रही थी। हिना खान का ये आउटफिट काफी खूबसूरत और हटके लुक देने के लिए काफी दिख रहा है।