हिना खान अपने फैशन सेंस से अक्सर तारीफ बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने लुक की तस्वीरें वो साझा करती हैं। जिसे देख फैंस इंप्रेस हो जाते हैं। वेस्टर्न वियर से लेकर देसी लुक में हिना खान बेहद खूबसूरत दिखती हैं। अगर सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश दिखना है तो हिना खान के लेटेस्ट लुक को देख जरूर टिप्स मिल जाएगी। छोटी सी शर्ट ड्रेस में रेडी हिना खान बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो शर्ट और मिनी स्कर्ट को पहनकर रेडी हैं। मरून और ब्लैक एस्मेट्रिक प्रिंट की छोटी सी स्कर्ट को हिना ने चुना है। जिसकी परफेक्ट फिटिंग काफी खास है। वही इस को-आर्ड सेट शर्ट डिजाइन इसे हटके लुक दे रही है। हिना ने इस फुल स्लीव ड्रेस को ब्राउन ब्लेजर के साथ मैच किया है। न्यू ईयर या क्रिसमस पार्टी पर अगर आप क्लासी लुक की तलाश में हैं तो हिना खान का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
जिसे हिना ने खुले बालों के साथ ही डार्क ब्राउन मैट लिपस्टिक और विंग्ड आईलाइनर के साथ पूरा किया है। स्टड ईयररिंग्स और रिंग लुक को परफेक्ट तरीके से मैच कर रही है। वहीं न्यूड प्वाइंटेड पम्प्स स्टाइलिश दिख रहे हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
4 of 5
हिना खान
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों सैर पर निकलीं हिना खान का विंटर फैशन परफेक्ट दिख रहा था। ब्लैक कलर के स्वेटर संग ब्लैक टाइट्स को हिना ने ब्लैक बूट्स के साथ पेयर किया है। वहीं गले में व्हाइट स्कार्फ और यलो सनग्लासेज स्टाइलिश दिख रहे हैं।
5 of 5
हिना खान का विंटर लुक
- फोटो : instagram/realhinakhan
हिना खान ने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। सीरियल के साथ ही हिना खान बिग बॉस और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं जल्द ही हिना खान की नई वेब सीरीज आने वाली है।