कांस फिल्म फेस्टिवल में लगातार भारतीय सुंदरियों का जलवा देखने को मिल रहा है। रेड कार्पेट से ऐश्वर्या राय और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के लुक वायरल होने के बाद अब हिना खान ने तस्वीर साझा की है। कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए उनका ये दूसरा लुक सामने आया है। जिसकी तस्वीरें हिना खान ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।
2 of 6
कांस फिल्म फेस्टिवल में हिना खान का दूसरा लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान ने कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन के बाद अपने नए लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे वो ब्लैक कलर के गाउन में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट के लिए हिना ने ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस चुनी थी। जिस पर नाजुक लैस की डिटेलिंग हेमलाइन पर की गई थी।
3 of 6
कांस फिल्म फेस्टिवल में हिना खान का दूसरा लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं प्लजिंग डीप नेकलाइन के साथ ही लैस और शियर फैब्रिक को नेकलाइन पर जोड़ा गया था। इस शार्ट ड्रेस के साथ लंबी सी ट्रेल इस शार्ट ड्रेस में लगी थी। वहीं बॉडी फिटिंग ड्रेस में हिना की परफेक्ट फिगर फ्लांट हो रही थी। इस ब्लैक कलर की शियर फैब्रिक की डिटेलिंग वाली ड्रेस को हिना ने अपने मेकअप और स्टाइल से और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया था।
4 of 6
कांस फिल्म फेस्टिवल में हिना खान का दूसरा लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
डार्क ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ ड्यूई टोन मेकअप किया गया था। जिसके साथ आंखों को वेल डिफाइन आईब्रो और मस्कारे से हाईलाइट करने की कोशिश की गई थी। हिना ने इस आउटफिट के साथ सिल्वर फ्लावर शेप के स्टड मैच किए थे।
5 of 6
हिना खान
- फोटो : social media
बता दें कि हिना खान साल 2019 के बाद दूसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर शिरकत करेंगी। हिना ने कांस के पहले लुक की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर साझा की थी। जिसमे उनका स्टनिंग लुक हर किसी की तारीफ बटोरने में कामयाब हुआ था।