{"_id":"686ddd897f6383b7ef0c1c98","slug":"hariyali-teej-2025-outfit-ideas-red-saree-collection-to-look-stunning-and-elegant-2025-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2025: तीज पर सिर्फ हरा रंग क्यों? लाल साड़ी में पाएं रॉयल लुक और खींचे सबका ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hariyali Teej 2025: तीज पर सिर्फ हरा रंग क्यों? लाल साड़ी में पाएं रॉयल लुक और खींचे सबका ध्यान
Wed, 09 Jul 2025 03:03 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 09 Jul 2025 03:03 PM IST
सार
Hariyali Teej 2025 Outfit Ideas: इस हरियाली तीज अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो हरे रंग की जगह लाल रंग की साड़ी पहनें।
विज्ञापन
Hariyali Teej 2025: तीज पर सिर्फ हरा रंग क्यों? लाल साड़ी में पाएं रॉयल लुक और खींचे सबका ध्यान
- फोटो : Instagram
Hariyali Teej 2025 Outfit Ideas: हरियाली तीज का त्यौहार सुहागन महिलाओं के साथ-साथ अविवाहित युवतियों के लिए भी बेहद खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो विवाहित महिलाएं होती हैं, वो अपने पति की लंबी उम्र और उनके सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करती हैं, वही जो अविवाहित युवतियां होती हैं वह भगवान शिव के जैसा वर पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करती है।
बनारसी लाल
- फोटो : instagram
बनारसी लाल
यदि आपकी नयी-नयी शादी हुई है तो इससे बेहतर विकल्प तो आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। आप हरियाली तीज के दिन ऐसी चटक लाल रंग की बनारसी लाल साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है और आपको रॉयल लुक भी देगी। इसे कैरी कर रही हैं तो साथ में गोल्ड ज्वेलरी पहनें, ताकि आपका लुक रॉयल दिखे।

कांजीवरम साड़ी
- फोटो : Instagram
कांजीवरम साड़ी
इस तरह की कांजीवरम सिल्क साड़ी ज्यादातर महिलाओं केे पास बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। इसे पहनने से लुक काफी रॉयल दिखता है। इसे पहनने की सबसे खास बात ये है कि इसमें एकदम नयी दुल्हन वाला लुक आता है। ऐसे में आप ऐसी साड़ी भी तीज के मौके पर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ स्लीक स्टाइल जूड़ा बनाकर बालों में गजरा अवश्य लगाएं, ताकि आप और खूबसूरत लगें।

रफल साड़ी
- फोटो : instagram
रफल साड़ी
अगर आपको डिजाइनर साड़ी पहनना पसंद है तो इस तरह की रफल साड़ी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। ऐसी साड़ी आपको बाजार में बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी। खास बात ये है कि इसे कैरी करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि इस तरह की साड़ियां प्री ड्रेप्ड आती हैं। बस इसके साथ ब्लाउज थोड़ा डिजाइनर ही पहनें, ताकि आपका लुक अलग सा दिखे।

प्लेन साड़ी
- फोटो : instagram
प्लेन साड़ी
आज-कल की लड़कियों को ये लुक काफी पसंद आता है। इसमें लो अपनी साड़ी तो एकदम से प्लेन ही रखती हैं, लेकिन इसके साथ ब्लाउज एकदम हटकर डिजाइनर लेती हैं। तो ऐसा आप भी कर सकती हैं। इसके लिए बस अपने लिए एक प्लेन साड़ी खरीदिए और उसके साथ डिजाइनर ब्लाउज पहनकर जलवा बिखेरिए।