फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज की पूजा में पहन सकती हैं ये आउटफिट, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Tue, 06 Aug 2024 03:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

अगर आप हरियाली तीज के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो पहने जान लें कि आजकल कैसे आउटफिट ट्रेंड में हैं। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 trendy ethnic outfits for hariyali teej hariyali teej dress up ideas
हरियाली तीज - फोटो : instagram

Hariyali Teej Dress Up Ideas: बीते महीने 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। इस पूरे महीने त्योहारों की झड़ी लगी रहती है। इन्हीं त्योहारों में हरियाली तीज भी शामिल है। सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है। कई जगह सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी यह त्योहार मनाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके हाथों में मेहंदी रचाती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं।



हरियाली तीज का दिन उन महिलाओं के लिए भी बेहद खास होता है, जिनकी हाल ही में शादी हुई है। यदि आप भी उनमें से एक हैं, जो सालभर से इस त्योहार का इंतजार कर रही थीं और अब सजने के लिए कुछ आइडियाज ढूंढ रही हैं, तो परेशान न हों, ये खबर आपके लिए है। अगर आप भी हरियाली तीज पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अपने लिए आउटफिट खास तरह के तैयार कर लें। आउटफिट खरीदने से पहले की जान लें कि आजकल ट्रेंड में क्या है?

Hariyali Teej 2024 trendy ethnic outfits for hariyali teej hariyali teej dress up ideas
हरियाली तीज के लिए तैयार करें अपना आउटफिट - फोटो : instagram

साड़ी

हर महिला को साड़ी पहनना तो काफी पसंद होता है। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप किसी भी त्योहार के दिन बेझिझक पहन सकती हैं। ऐसे में हरियाली तीज के दिन हरे रंग की साड़ी पहनकर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 

Hariyali Teej 2024 trendy ethnic outfits for hariyali teej hariyali teej dress up ideas
हरियाली तीज के लिए तैयार करें अपना आउटफिट - फोटो : instagram

अनारकली सूट

अगर साड़ी पहनने का मन नही है तो आप अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। किसी भी कार्यक्रम के लिए अनारकली सूट काफी सही विकल्प माना जाता है। अपने पसंदीदा रंग का अनारकली सूट पहनकर आप तीज के दिन अपना जलवा बिखेर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 trendy ethnic outfits for hariyali teej hariyali teej dress up ideas
green suit - फोटो : instagram

शरारा सूट

बहुत सी महिलाओं को शरारा सूट काफी पसंद होता है। ये आजकल काफी चलन में भी है। ऐसे में आप बिना सोचे-समझे अपने लिए शरारा सूट तैयार करा सकती हैं। आपको बाजार में कई तरह के रेडीमेड शरारा भी मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 trendy ethnic outfits for hariyali teej hariyali teej dress up ideas
हरियाली तीज के लिए तैयार करें अपना आउटफिट - फोटो : instagram

लहंगा 

अगर शादी के बाद पहली हरियाली तीज है तो अपने लिए लहंगा ही तैयार करें। नई दुल्हनों के ऊपर लहंगा या साड़ी ही ज्यादा जचती है। आपको बाजार में हल्के और भारी दोनों ही तरहों के लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed