फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर पहनें ऐसा अनारकली सूट, लगेंगी सबसे खूबसूरत

Tue, 06 Aug 2024 03:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 Aug 2024 03:51 PM IST
सार

सावन में हरियाली तीज का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार के लिए आप हरा अनारकली सूट तैयार करवा सकती हैं। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 trendy anarkali suit set for Hariyali Teej latest design of anarkali suit
हरियाली तीज पर पहनें ऐसा अनारकली सूट - फोटो : instagram
Hariyali Teej 2024: सावन के महीने में कई ऐसे त्योहार आते हैं, जिनका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इन त्योहारों में सबसे अहम है हरियाली तीज का त्योहार। ये त्योहार सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी काफी अहम होता है। इस दिन माता पार्वती की पूजा-पाठ करके सुहागिन महिलाएं अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना करती है, वहीं कुंवारी कन्याएं अपने लिए महादेव जैसे वर की कामना करती हैं।

 

तीज का त्योहार उन महिलाओं के लिए भी बेहद खास होता है, जिनकी नई-नई शादी हुई है। शादी के बाद पहली हरियाली तीज के लिए नई दुल्हनें काफी तैयारी करती हैं। अक्सर घरों में हरियाली तीज का त्योहार महिलाएं अपने मायके जाकर मनाती हैं, ऐसे में उनका खूबसूरत दिखना भी बनता है। आप भी तीज के दिन कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के अनारकली सूट लुक दिखाने जा रहे हैं। 
Hariyali Teej 2024 trendy anarkali suit set for Hariyali Teej latest design of anarkali suit
हरियाली तीज पर पहनें ऐसा अनारकली सूट - फोटो : instagram

नेहा शेट्टी

हरियाली तीज पर हरा रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह का घेर वाला अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ऐसा सूट बनवाते वक्त ध्यान रखें कि इसमें घेर काफी ज्यादा होना चाहिए। इसके किनारों पर आप गोल्डन बॉर्डर लगवा सकती हैं। 

Hariyali Teej 2024 trendy anarkali suit set for Hariyali Teej latest design of anarkali suit
हरियाली तीज पर पहनें ऐसा अनारकली सूट - फोटो : instagram

अदिति राव हैदरी 

अगर अलग स्टाइल का अनारकली बनवाना है तो आप ऐसा शॉर्ट अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ आप साधारण पायजामी पहनने की बजाय धोती स्टाइल पायजामी बनवा सकती हैं। अपने लुक के साथ लहरिया प्रिंट का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 trendy anarkali suit set for Hariyali Teej latest design of anarkali suit
हरियाली तीज पर पहनें ऐसा अनारकली सूट - फोटो : instagram

हिना खान

इस तरह का गोल्डन बॉर्डर वाला अनारकली सूट भी आपका खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस तरह के हरे रंग सूट के साथ नीले रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो इस सूट में अपने पसंद की लेस लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 trendy anarkali suit set for Hariyali Teej latest design of anarkali suit
हरियाली तीज पर पहनें ऐसा अनारकली सूट - फोटो : instagram

देवोलीना 

गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में आप कॉटन फैब्रिक का अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ऐसे प्लेन सूट के साथ फ्लोरल प्रिंट का दुपट्टा जरूर कैरी करें। अगर आपके पास ऐसा दुपट्टा नहीं हैं तो ऐसा दुपट्टा आप प्रिंट करा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed