Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर पहनें ऐसा अनारकली सूट, लगेंगी सबसे खूबसूरत
सावन में हरियाली तीज का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार के लिए आप हरा अनारकली सूट तैयार करवा सकती हैं।
नेहा शेट्टी
हरियाली तीज पर हरा रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह का घेर वाला अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ऐसा सूट बनवाते वक्त ध्यान रखें कि इसमें घेर काफी ज्यादा होना चाहिए। इसके किनारों पर आप गोल्डन बॉर्डर लगवा सकती हैं।
अदिति राव हैदरी
अगर अलग स्टाइल का अनारकली बनवाना है तो आप ऐसा शॉर्ट अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ आप साधारण पायजामी पहनने की बजाय धोती स्टाइल पायजामी बनवा सकती हैं। अपने लुक के साथ लहरिया प्रिंट का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
हिना खान
इस तरह का गोल्डन बॉर्डर वाला अनारकली सूट भी आपका खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस तरह के हरे रंग सूट के साथ नीले रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो इस सूट में अपने पसंद की लेस लगा सकती हैं।
देवोलीना
गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में आप कॉटन फैब्रिक का अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ऐसे प्लेन सूट के साथ फ्लोरल प्रिंट का दुपट्टा जरूर कैरी करें। अगर आपके पास ऐसा दुपट्टा नहीं हैं तो ऐसा दुपट्टा आप प्रिंट करा सकती हैं।