Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej Mehndi Design: हरियाली तीज के मौके पर हाथों पर रचाएं मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन

Tue, 06 Aug 2024 03:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 Aug 2024 03:56 PM IST
सार

हरियाली तीज के मौके पर आप अपने हाथों पर मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगा सकती हैं। यहां हम आपको लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 Mehndi Design Front and Back Hand Simple And Trendy Mehndi Design
हरियाली तीज के लिए मेहंदी की डिजाइन - फोटो : instagram

Hariyali Teej 2024 Mehndi Design: हर साल राखी के त्योहार से पहले हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए काफी खास और अहम होता है। ऐसे में इस दिन का इंतजार सुहागिन महिलाएं सालभर करती हैं।



पूजा करने के साथ-साथ इस दिन महिलाएं अपने परिवार की अन्य महिलाओं, सहेलियों के साथ झूला झूलती हैं और तीज के गीत गाती हैं। इस दिन मेहंदी लगाने का भी रिवाज है। ऐसे में तीज के एक दिन पहले महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगाती हैं।

अगर आप भी तीज के हिसाब से मेहंदी की डिजाइन तलाश कर रही हैं तो यहां हम आपको इसके कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। मेहंदी की इन खूबसूरत और अनोखी डिजाइनों को अपने हाथों पर रचाकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको भी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन दिखाते हैं। 

Trending Videos
Hariyali Teej 2024 Mehndi Design Front and Back Hand Simple And Trendy Mehndi Design
हरियाली तीज के लिए मेहंदी की डिजाइन - फोटो : instagram

तीज की दें बधाई

आप अपनी मेहंदी की डिजाइन में तीज की बधाई दे सकती हैं। इसके लिए अपने हाथों में दो महिलाओं की तस्वीर बनाएं। इसके साथ ही इस पर हैप्पी तीज लिखना गलती से भी न भूलें। ये डिजाइन भी आप आसानी से लगा सकती हैं। 

Hariyali Teej 2024 Mehndi Design Front and Back Hand Simple And Trendy Mehndi Design
हरियाली तीज के लिए मेहंदी की डिजाइन - फोटो : instagram

झूला झूलती महिला

तीज के दिन महिलाएं झूला झूलती हैं। ऐसे में आप अपनी हाथों की मेहंदी पर झूला झूलती महिला की तस्वीर भी बना सकती हैं। इस महिला की तस्वीर बनाते वक्त बस ध्यान रखें कि इसका काम काफी सफाई से होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 Mehndi Design Front and Back Hand Simple And Trendy Mehndi Design
हरियाली तीज के लिए मेहंदी की डिजाइन - फोटो : instagram

राधा-कृष्ण वाली ये डिजाइन भी है प्यारी

अगर महादेव वाली डिजाइन से हटकर कुछ बनाने का सोच रहीं हैं तो ऐसी राधा-कृष्ण वाली ये डिजाइन भी प्यारी दिखेगी। बांसुरी बजाते कान्हा और उनके पास बैठी राधा की तस्वीर देखने में खूबसूरत लगेगी। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 Mehndi Design Front and Back Hand Simple And Trendy Mehndi Design
हरियाली तीज के लिए मेहंदी की डिजाइन - फोटो : instagram

भरे हाथ मेहंदी

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली तीज है तो आप अपने हाथों पर इस तरह से भरे हाथ मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें महादेव की पूजा करती महिला की तस्वीर बनाकर आप अपनी मेहंदी को खूबसूरत बना सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed