मानसून की चिपचिपी गर्मी का असर बालों पर भी पड़ता है। जरूरत से ज्यादा टूट रहे बाल हर वक्त परेशान करते हैं। वहीं सिर पर आ रहे बेबी हेयर उड़ते रहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या होती है परफेक्ट हेयरस्टाइल की। क्योंकि मानसून में बाल भी जरूरत से ज्यादा झड़ते हैं। जिसकी वजह से बालों में किसी तरह की हीट स्टाइलिंग बालों को और खऱाब कर सकती है। अगर आप भी फ्रिजी बालों से परेशान हैं तो इन हेयरस्टाइल को ट्राई करें। दो मिनट में बन जाने वाली इस हेयरस्टाइल से परफेक्ट लुक भी मिलेगा।
2 of 4
hairstyle
- फोटो : youtube video
वाटरफॉल ब्रेड हेयरस्टाइल
इस हेयरस्टाइल को बनाना बहुत आसान है। बस बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर दो पार्टीशन में कर लें। आप अपने मन के मुताबिक साइड या फिर सेंटर पार्टीशन कर सकते हैं। अब जिस साइड बाल ज्यादा हों। उधर की तरफ के बालों में चोटी गूंथते हुए पीछे की ओर ले जाएं और पिन की सहायता से सेट कर लें। बस अब पीछे के बालों पर कंघी कर चाहे तो हेयर स्प्रे की मदद से उसे सेट करें। या फिर यूं हीं छोड़ दें। ये हेयरस्टाइल दो मिनट में बन जाएगी और आपको खूबसूरत लुक देगी।
3 of 4
hairstyle
- फोटो : instagram
लूज साइड ब्रेड
अगर बाल काफी ज्यादा उलझे हैं। तो इनमे मेसी हेयरस्टाइल बना लें। ये काफी खूबसूरत लगेगी और आपको हेयर सेटिंग स्प्रे की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस बालों को साइड में करके एक सेक्शन से बालों की चोटी गूंथ लें। फिर गूंथे हुए बालों को हल्का-हल्का सा खींच कर लूज कर लें। बस रबर बैंड लगाकर बालों को फिक्स कर लें। ये हेयरस्टाइल भी काफी जंचेगी।
4 of 4
ponytail
- फोटो : social media
ट्विस्टेड पोनीटेल
ऑफिस जाने को देर हो रही और बाल सुलझने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में आप बालों की लो पोनीटेल बनाकर उसमे बैंड लगाएं। फिर पोनी को बालों के बीच में गैप कर उसमे से ट्विस्ट कर लें। इस तरह से आपकी ट्विस्टेड पोनीटेल बनकर तैयार हो जाएगी। आप चाहें तो अपने मन से भी बालों को बांधने का ऐसा ही तरीका खोज सकती हैं। जो आपके फ्रिजी बालों को आसानी से मैनेज कर सके।