Hair Style For New Year Party: नया साल आते ही हर कोई चाहता है कि वो पार्टी में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे। ऐसे में खूबसूरत ड्रेस के साथ अगर हेयरस्टाइल सही न हो, तो पूरा लुक अधूरा सा लगता है। इसी के चलते नए साल की पार्टी के लिए एक परफेक्ट हेयरस्टाइल चुनना बेहद जरूरी हो जाता है।
अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी में जाने की तैयारी कर रही हैं और चाहती हैं कि लोग आपकी तारीफ करें, तो इस बार अपने बालों को अलग अंदाज में स्टाइल करें। अच्छी बात ये है कि स्टाइलिश दिखने के लिए आपको सैलून जाने की जरूरत नहीं है, कुछ हेयरस्टाइल आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं।
चाहे आपके बाल लंबे हों या छोटे, खुले बाल पसंद हों या बन, हर तरह के बालों के लिए शानदार ऑप्शन्स मौजूद हैं। आइए देखते हैं नए साल की पार्टी के लिए कुछ आसान और ट्रेंडी हेयरस्टाइल।
2 of 6
बालों को करें कर्ल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बालों को करें कर्ल
चाहे आपके बाल लंबे हों या फिर छोटे, हर लंबाई के बालों के साथ आप बालों को कर्ल कर सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो कर्लर का इस्तेमाल करें। अगर हीटिंग टूल का इस्तेमाल नहीं करना तो आपबिना किसी हीटिंग टूल के भी बालों को कर्ल कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने बालों को बस पहले गीला करना होगा।
3 of 6
फ्रंट ब्रेड बनाएं
- फोटो : instagram
फ्रंट ब्रेड बनाएं
अगर आपके बाल ज्यादा लंबे नहीं हैं तो ये हेयर स्टाइल आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आगे की साइड से अपने बालों में ब्रेड बनाएं। इससे पहले बीच की मांग अवश्य निकाल लें। अब दोनों साइड की ब्रेड को पीछे की साइड में अटैच कर लें। चाहें तो बालों में पीछे की साइड बो क्लिप का इस्तेमाल करें ताकि आपका लुक क्यूट दिखे।
4 of 6
हाई पोनीटेल
- फोटो : instagram
हाई पोनीटेल
अगर आपको खुले बाल पसंद नहीं हैं तो आप ऐसी पोनीटेल बना सकती हैं। पोनीटेल से पहले अगर अपने बालों को कर्ल कर लेंगी तो आपका लुक और भी खूबसूरत दिखेगा। इसके लिए आगे की साइड से बालों को ज्यादा टाइट न करें, अगर ऐसा करेंगी तो लुक बिगड़ जाएगा। इसलिए पोनीटेल को थोड़ा ढीला छोड़कर ही बनाएं।
5 of 6
हाई बन
- फोटो : instagram
हाई बन
अगर आपको बॉस लेडी अवतार पसंद है तो ऐसा हाई बन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कैसा भी वेस्टर्न आउटफिट कैरी करें, बस आपको उसके साथ ऐसा मेसी सा हाई बन बनाना है। मेसी हाई बन से आपका लुक दिखेगा सबसे अलग और प्यारा।