आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिसकी धूम हर तरफ दिखाई देने लगी है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हिंदू नववर्ष भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस दिन को गुड़ी पड़वा के नाम के मनाते हैं। इस दिन लोग अपने घरों को खूबसूरत तरह से सजाकर नए साल का स्वागत करते हैं।
लोग अपने घर के बाहर गुड़ी लगाते हैं, और अपने परिवार की खुशी और सफलता की कामना करते हैं। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए महिलाएं पारंपरिक तौर पर तैयार होती हैं।
दरअसल, इस दिन महिलाएं नौवारी साड़ी पहनती हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत दिखती है। अगर आप भी आज अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो नौवारी साड़ी पहन सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाएंगे, जो नौवारी साड़ी में कमाल की दिखती हैं। नौवारी साड़ी के साथ आपको कुछ चीजें जरूर कैरी करनी चहिए, जिस बारे में भी हम आपको बताएंगे।
2 of 6
इस गुड़ी पड़वा पर खास अंदाज में पहनें नौवारी साड़ी
- फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे से लें टिप्स
अंकिता लोखंडे अक्सर नौवारी साड़ी पहनें नजर आती हैं। उनका हर अंदाज बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आप भी महाराष्ट्रियन लुक कैरी करने का सोच रही हैं, तो अंकिता लोखंडे से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। नौवारी साड़ी बाकि साड़ियों से काफी अलग होती है।
3 of 6
इस गुड़ी पड़वा पर खास अंदाज में पहनें नौवारी साड़ी
- फोटो : instagram
महाराष्ट्रियन नथ है जरूरी
अगर आप महाराष्ट्रियन लुक कैरी करने का सोच रही हैं, तो नाक में पारंपरिक नथ जरूर पहनें। ये आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेगी। इसके बिना महाराष्ट्रियन श्रृंगार अधूरा सा लगता है।
4 of 6
रूपाली गागुंली से लें टिप्स
- फोटो : instagram
चांद बिंदी जरूर लगाएं
महाराष्ट्रियन लुक को कंप्लीट करने में जितना हाथ नथ का होता है, उतना ही चांद बिंदी का भी होता है। ये खास तरह की बिंदी महाराष्ट्र में ही लगाई जाती है। ऐसे में लुक कैरी करते वक्त इसे न भूलें।
5 of 6
इस गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्रियन अंदाज में हो तैयार,
- फोटो : instagram
महाराष्ट्रियन ज्वेलरी
अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रियन ज्वेलरी ही पहनें। ये ज्वेलरी हमेशा गोल्ड की ही होती है। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेगी।