श्वेता त्रिपाठी शर्मा के लिए छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहना बिल्कुल भी अनुचित नहीं होगा क्योंकि वे दिखतीं तो एकदम छोटी सी हैं लेकिन अपनी अदाकारी से उन्होंने अच्छे- अच्छों के छक्के छुड़वा दिए हैं। श्वेता के मिर्जापुर में गोलू का किरदार निभाने से उनके प्रशंसकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी आई है। उन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों में शानदार काम किया है। इंस्टाग्राम पर वे बटाटा वड़ा के नाम से प्रसिद्ध हैं और वे सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें डालकर, खूबसूरत कैप्शंस लगाकर अपने फैंस को खुश भी करती रहती हैं। मसान और हरमखोर जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। श्वेता के लुक्स और फैशन सेंस से उनकी उम्र का बिल्कुल भी पता ही नहीं लगता है। गोलू गुप्ता के रूप में कड़क किरदार निभाने वालीं श्वेता, अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए श्वेता का यह नया और जबरदस्त लुक।
फैंस की चहेती गोलू गुप्ता ‘गुलाबो’ अवतार में आईं नजर, फोटोशूट है परफेक्ट
ऐसा है ड्रेस
श्वेता ने पूरा गुलाबी रंग का ड्रेस पहना है जिसमें वे बहुत सुंदर लग रही हैं। ये एक लहंगा है, जो कि पूरा गुलाबी रंग का है। लहंगा प्रिंटेड है, ब्लाउज का गला गहरा है और स्कर्ट पर फूलों की और अलग-अलग तरह की डिजाइन है। दुपट्टे को उन्होंने क्रॉस में डालकर गांठ लगाई है। यह लुक ग्रामीण युवती के थीम पर आधारित है।
लग रही हैं एकदम देसी
श्वेता इस लुक में एकदम देसी लग रही हैं। कानों में उन्होंने सुनहरे इयररिंग्स पहन रखे हैं। हाथों में नीले और गुलाबी रंग की चूड़ियां पहनी हुई है। बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ है और भारतीय लड़कियों की तरह बिंदी उनके इस लुक को पूरा कर रही है। डार्क लिपशेड उनपर बहुत अच्छा लग रहा है।
झूले वाला फोटोशूट
श्वेता का यह फोटोशूट खेत में पेड़ पर बंधे झूले पर हुआ है। जिसमें एक तस्वीर में तो वे स्वयं पेड़ की डाल पर बैठी हुई हैं और अपना लहंगा दिखा रही हैं। लहंगे में घेर बहुत है और वो बहुत ही आकर्षक लग रहा है। गर्मियों के अनुसार उनका यह ड्रेस एकदम परफेक्ट है।
श्वेता के इस लेटेस्ट फोटोशूट को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। इस तरह से झूला झूलते हुए एकदम नेचुरल तस्वीरें क्लिक करवाकर एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस को खुश कर दिया है। तस्वीरों में श्वेता की भाव-भंगिमाएं भी बहुत अच्छी हैं। वाइड फ्रेम की तस्वीर में भी उनका पोज बहुत अच्छा है।