Traditional Outfit Looks : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग काफी बड़े स्तर पर हो गई है। इस लॉन्चिंग के दौरान तीन दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम हुए। जिसमें शरीक होने के लिए देश-विदेश से तमाम हस्तियां शिरकत करने पहुंची थीं। पूरे अंबानी परिवार ने इस कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा। इसके अलावा भारत के कई बड़े सितारे वहां एक से बढ़ एक आउटफिट पहने नजर आए।
इन तीन दिनों में एक दिन सभी महिलाएं एथनिक वियर पहन कर इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान ज़ेंडया और गीगी हदीद ने भी साड़ी पहन कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दोनों साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इसके साथ ही भारत की कई अभिनेत्रियां भी साड़ी पहन कर जब रेड कारपेट पर उतरीं तो उन्हें देखकर हर कोई एक दम हैरान हो गया। वो बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही देसी और विदेशी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग में देसी लुक में अपना जलवा बिखेरा।
2 of 7
NMACC Gala
- फोटो : instagram
गीगी हदीद
अमेरिकी मॉडल गीगी हदीद ने इस कार्यक्रम में अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी वाला ब्लाउज पहना था। अपने लुक को उन्होंने सोने के कंगन, हाई हील्स बैली, डायमंड स्टड और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।
3 of 7
NMACC Event
- फोटो : instagram
ज़ेंडया
स्पाइडरमैन फेम ज़ेंडया का साड़ी लुक बेहद प्यारा था जिसे राहुल मिश्रा ने डिजाइन किया था। सितारों से सजी नीली रंग की इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन ब्रालेट ब्लाउज पहना था। मेसी बन, न्यूड मेकअप में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।
4 of 7
NMACC Event
- फोटो : instagram
रेखा
रेखा को हर इवेंट में साड़ी पहने ही देखा जाता है। कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग के दौरान वो ग्रीन रंग की साड़ी पहन की सामने आई थीं। रेखा ने कांजीवरम साड़ी के साथ फ्लोरल ब्रोकेड पैटर्न वाला फुल-स्लीव ब्लाउज़, एक एम्बेलिश्ड पोटली बैग, एक चोकोर नेकलेस, एक माथा पट्टी, झुमके, चूड़ियां, ब्रेसलेट और अंगूठियां और ग्लॉसी मेकअप कैरी किया था।
5 of 7
NMACC Event
- फोटो : instagram
सुहाना खान
सुहाना खान के साड़ी लुक भी बेहद कमाल के होते हैं। इस इवेंट में वो सीक्विन साड़ी पहन कर आईं थीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हाई हील्स वाली बैलीज, झुमके, न्यूड लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर, काजल और ब्लश लगाया था।