फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2023: इस फ्रेंडशिप डे अपनी सहेली को तोहफे में दें ये ट्रेंडी ज्वेलरी

Sun, 06 Aug 2023 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 06 Aug 2023 09:41 AM IST
सार

इस फ्रेंडशिप डे पर आप अपनी सबसे अच्छी दोस्त को तोहफे में ट्रेंडी और स्टाइलिश ज्वेलरी दे सकती हैं। 

विज्ञापन
Friendship Day 2023 gift idea for female best friend latest trendy jewellery for best friend
friends - फोटो : istock

Friendship Day 2023: दोस्ती का रिश्ता सभी रिश्तों में से सबसे अलग होता है। जिस तरह से हमारे घर वाले कभी हमारे फेलियर को जज नहीं करते, हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ठीक उसी तरह से जो सच्चा दोस्त होता है वो भी आपको हमेशा मोटिवेट करता है ताकि आप अपनी जिंदगी में हर वो मुकाम हासिल कर सकें, जिसकी चाहत आपके मन में हो।



हर किसी की जिंदगी में एक सच्चे और अच्छे दोस्त का होना काफी जरूरी होता है। वो दोस्त ही होते हैं, जिन्हें आप अपनी भावनाओं को साझा करते हैं, सुख-दुख में साथी बनाते हैं, अच्छी-बुरी चीजें बांटते हैं। जीवन के उन पलों को हम दोस्तों से साथ बिताते हैं, जिनके बारे में कई बार हमारे घर वालों तक को नहीं पता होता है।

इसी दोस्ती को मित्रता दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे या मित्रता दिवस मनाया जाता है। अगर आप इस दिन अपनी सहेली को स्पेशल फील कराना चाहती हैं, तो उन्हें इस तरह की ट्रेंडी ज्वेलरी तोहफे में दे सकती हैं।

Friendship Day 2023 gift idea for female best friend latest trendy jewellery for best friend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पर्ल ज्वेलरी

आजकल की युवा पीढ़ी को पर्ल का काम काफी ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में आप चाहें तो अपनी सहेली को इस तरह का पर्ल नेकपीस गिफ्ट कर सकती हैं। इसे वो हमेशा अपने गले में पहन सकती हैं। ये आपकी दोस्ती की निशानी होगी, जो हमेशा उनके साथ रहेगी। 

Friendship Day 2023 gift idea for female best friend latest trendy jewellery for best friend
ring finger - फोटो : iStock

फ्रेंडशिप रिंग

आजकल फ्रेंडशिप रिंग्स गिफ्ट करने का काफी चलन हैं। आप चाहें तो अपनी दोस्त को फ्रेंडशिप रिंग गिफ्ट कर सकती हैं। एक रिंग वो पहनेंगी और दूसरी रिंग आप पहनिएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2023 gift idea for female best friend latest trendy jewellery for best friend
ज्वेलरी - फोटो : Istock

ब्रेसलेट

अपनी सबसे अच्छी दोस्त को आप ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकती हैं। ब्रेसलेट को किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है। एथनिक के साथ-साथ ये जींस-टॉप पर भी जचता है।

विज्ञापन
Friendship Day 2023 gift idea for female best friend latest trendy jewellery for best friend
Earring - फोटो : You Tube

ईयररिंग्स

अगर आपकी दोस्त को मैचिंग के ईयररिंग्स पहनने का शौक है तो आज ही उनके लिए ईयररिंग्स खरीद कर रख लीजिए। इसे वो जब-जब अपने कानों में पहनेंगी तो आपको याद करेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed