किसी भी ब्यूटी कॉन्टैस्ट की कल्पना बिना मेकअप के करना मुश्किल है। या ये कह सकते हैं कि मेकअप का चलन सबसे ज्यादा तमाम ब्यूटी कॉन्टेस्ट से ही शुरू हुआ। जिसमे शामिल होने के लिए लड़कियां जमकर मेकअप करती हैं। अलग-अलग देशों में होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता हो या फिर मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स। हर सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रतिभागी भारी-भरकम मेकअप को चेहरे पर लगाए ही प्रतिभाग करती हैं। लेकिन अब इंग्लैंड की एक युवती ने इतिहास बनाया है।
2 of 4
melisa raouf
- फोटो : instagram
दरअसल, 20 वर्षीय युवती मेलिसा रौफ ने इंग्लैंड की सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंग्लैंड के सेमी फाइनल राउंड में बिना मेकअप के सामने आई। वहीं उसके इस कदम ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट के प्रतिभागियों को भी इंप्रेस कर लिया। जिसके बाद अब वो फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
3 of 4
melisa raouf
- फोटो : instagram
मेलिसा ने नेचुरल ब्यूटी को प्रमोट करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। वहीं मेलिसा बेयर फेस राउंड की भी विजेता है। जिसमे प्रतिभागियों को नो फिल्टर-मेकअप की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी थी। हालांकि मेलिसा हमेशा से मेकअप से दूर नहीं रहती थीं। लेकिन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में प्रतिभाग करने के लिए उन्होने मेकअप से दूर रहने का फैसला किया। इस बारे में मेलिसा कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता कि वो दुनिया के खूबसूरती के मापदंडों पर खरी उतरती हैं। लेकिन उन्होंने खुद को जैसी हूं वैसा ही स्वीकार करना सीख लिया है।
4 of 4
melisa raouf
- फोटो : instagram
मेलिसा के बिना मेकअप सेमी फाइनल राउंड में उतरने पर मिस इंग्लैंड कॉन्टेस्ट की निदेशक एंजी बेसल कहती हैं कि पहली बार हमने किसी प्रतिभागी को सेमी फाइनल राउंड में बिना मेकअप उतरते देखा। इसके साथ ही वो कहती हैं कि हमे भी मेकअप के पीछे का इंसान देखना है। मेलिसा का ये कदम साहसिक है और उन तमाम लड़कियों के लिए संदेश भी है जो सामाजिक दबाव के चलते मेकअप करती हैं। और खुद को नेचुरल रूप में स्वीकार नहीं कर पातीं।*