फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

First Lohri After Marriage: शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो तैयार करा लें ऐसे आउटफिट, ताकि दिखें सबसे प्यारी

Tue, 06 Jan 2026 04:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 Jan 2026 04:59 PM IST
सार

First Lohri After Marriage: अगर शादी के बाद ये आपकी पहली लोहड़ी है तो अपने लुक से इसे खास बनाएं। यहां हम आपको कुछ फैशन टिप्स देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
First Lohri After Marriage Check These Trendy Outfit Perfect for Lohri Festival
शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो तैयार करा लें ऐसे आउटफिट - फोटो : instagram
First Lohri After Marriage: शादी के बाद पहली लोहड़ी का जश्न हर नए जोड़े के लिए बेहद खास होता है। यs सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि नए जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इस मौके पर आपका लुक उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना उत्सव की रंगत। खासतौर पर महिलाएं इस त्योहार के लिए खूब तैयारी करती हैं। 


तो अगर आप पहली लोहड़ी में अपने लुक से सबका ध्यान आकर्षित करना चाहती हैं, तो सही स्टाइल और कपड़ों का चुनाव बहुत जरूरी है। लोहड़ी का त्योहार पारंपरिक रंगों, हल्की ठंड और हंसी-खुशी से भरा होता है, इसलिए इस दिन का लुक फैशन और आरामदायक दोनों होना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि आप किस तरह के आउटफिट शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी के मौके पर कैरी कर सकती हैं। 

 

First Lohri After Marriage Check These Trendy Outfit Perfect for Lohri Festival
पटियाला सूट - फोटो : instagram
पटियाला सूट

पारंपरिक आउटफिट पहनना है तो इस तरह का पटियाला सूट पहनें। पटिलाया सूट देखने में बेहद खूबसूरत रहता है। खास बात ये है कि इसे पहनने के बाद आप पूरा दिन खुद कंफर्टेबल भी रहेंगी। सूट हैवी है तो इसके साथ ज्वेलरी और अन्य एक्सेसरीज को हल्का ही रखें। पटियाला सूट के साथ बालों में परांदा लगाना गलती से भी न भूलें।
First Lohri After Marriage Check These Trendy Outfit Perfect for Lohri Festival
शरारा सूट - फोटो : instagram
शरारा सूट

पटियाला सूट नहीं पहनना है लेकिन आरामदायक कपड़ों को आप प्राथमिकता देती हैं तो ऐसा शरारा सूट तैयार कराएं। शरारा सूट के साथ अपने बालों को हाफ टाई करके खुला रखें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ कानों में झुमके अवश्य पहनें, क्योंकि उससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
First Lohri After Marriage Check These Trendy Outfit Perfect for Lohri Festival
फ्रॉक सूट - फोटो : instagram
फ्रॉक सूट

कुछ हैवी सा पहनने का मन है तो ऐसा फ्रॉक सूट आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें। सूट काफी हैवी वर्क वाला है, इसलिए एक्सेसरीज को हल्का रखें। अपने मेकअप को भी अगर आप हल्का रखेंगी, तो ज्यादा बेहतर लगेगा।
विज्ञापन
First Lohri After Marriage Check These Trendy Outfit Perfect for Lohri Festival
फ्लोर लेंथ अनारकली - फोटो : instagram
फ्लोर लेंथ अनारकली

एकदम हटकर कुछ कैरी करना है, तो ऐसा फ्लोर लेंथ अनारकली पहनकर अपना जलवा बिखेरें। इसके साथ एक साइड में दुपट्टा अवश्य कैरी करें। क्योंकि दुपट्टे से ही आपका लुक ज्यादा बेहतर लगेगा। अनारकली सूट हैवी है तो उसके साथ बालों में चाहें तो बन बना लें, ताकि आपको दिक्कत न हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed