फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : अगर साड़ी में बिखेरना चाहती हैं जलवा तो जान्हवी कपूर के इन लुक्स से लें टिप्स

Sun, 15 Jan 2023 01:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Jan 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips : These saree looks of janhvi kapoor are stunning and beatiful
जान्हवी कपूर के इन साड़ी लुक्स को करें फॉलो - फोटो : instagram

Fashion Tips:  महिलाओं के लिए साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे किसी भी कार्यक्रम में पहनकर खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश दिखा जा सकता है। एक समय था जब लोग वेस्टर्न आउटफिट की तरफ भागते थे, पर आज के समय में लड़कियों को साड़ी पहनना सबसे आसान और कंफर्टेबल लगता है। अगर बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस की तो इनमे जान्हवी कपूर को अक्सर साड़ी में देखा जाता है।



एक अवॉर्ड फंक्शन में तो जान्हवी ने अपनी मां श्री देवी की साड़ी पहन कर जलवा बिखेरा था। उनके साड़ी लुक्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं क्योंकि जान्हवी के साड़ी लुक काफी स्टनिंग के साथ-साथ क्लासी भी होते हैं। साड़ी के साथ जान्हवी जिस तरह की ज्वैलरी पहनती हैं वो भी काफी हटकर होती है। इसी के चलते आज हम आपको जान्हवी कपूर के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स के बारे में बताएंगे, जिसको फॉलो करके आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। 

Fashion Tips : These saree looks of janhvi kapoor are stunning and beatiful
ऑर्गेंजा साड़ी में जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

ऑर्गेंजा साड़ी में जान्हवी कपूर 

हाल में जान्हवी कपूर को ब्लश पिंक रंग की ऑर्गेंजा साड़ी पहने देखा गया था। इस लुक मे वो काफी खूबसूरत रहीं थीं। इस साड़ी में 3डी फूलों की प्रिंटिंग थी, जो इसके स्टाइल पर चार चांद लगा रहे थे। इसके साथ जान्हवी ने साड़ी को हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज़ के साथ कैरी किया था। हल्के से ईयररिंग इस पूरे लुक की शोभा बढ़ा रहे थे। 

Fashion Tips : These saree looks of janhvi kapoor are stunning and beatiful
पिंक ओम्ब्रे साड़ी में जाहन्वी - फोटो : instagram

पिंक ओम्ब्रे साड़ी में जाहन्वी 

कहा जाता है कि पिंक रंग लड़कियों का फेवरेट कलर होता है। जान्हवी भी अक्सर पिंक रंग के आउटफिट में दिख जाती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पिंक ओम्ब्रे साड़ी पहनी थी। जिसमें उनका लुक काफी क्लासी सा दिख रहा था। इसके साथ जान्हवी ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips : These saree looks of janhvi kapoor are stunning and beatiful
बनारसी साड़ी में जान्हवी - फोटो : instagram

बनारसी साड़ी में जान्हवी 

बनारसी साड़ी का अपनी एक अलग ही अंदाज होता है। जान्हवी ने नीले रंग की बनारसी साड़ी को नीले रंग के ही प्लेन ब्लाउज के साथ कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने बालों में साफ सा बन बनाया था। जिस पर गजरा भी लगा हुआ था। अगर ज्वैलरी की बात करें तो इस साड़ी पर चार चांद लगाने के लिए जान्हवी ने हैवी झुमके पहने थे। 

विज्ञापन
Fashion Tips : These saree looks of janhvi kapoor are stunning and beatiful
सफेद रंग की साड़ी में जान्हवी का अलग अंदाज - फोटो : instagram

जब सफेद रंग की साड़ी में दिखा जान्हवी का अलग अंदाज

सफेद रंग हर किसी के ऊपर अच्छा नहीं लगता। पर, जब जान्हवी कपूर ने इस रंग की साड़ी पहनी तो उनकी फोटो से नजर हटाना तो जैसे नामुमकिन था। जान्हवी ने इस व्हाइट साड़ी को स्ट्रैपलेस सीक्विन बाउंड ब्लाउज़ कैरी किया था जो इस पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा था। इस साड़ी के साथ हैवी इयररिंग और खुले बाल काफी खूबसूरत लग रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed