Fashion Tips: आज-कल के समय में लोग खुद को फिट रखने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन दफ्तर में 9-10 घंटे तक कुर्सी पर बैठने की वजह से उनके शरीर पर प्रभाव पड़ता ही है। लगातार कुर्सी पर बैठने से और सेहत का सही से ध्यान न रखने की वजह से खासतौर पर सबसे पहले लड़कों का पेट बाहर निकलता है। कई बार तो ये पेट इतना बाहर निकल जाता है कि कपड़े भी सही से फिट नहीं आते हैं।
ऐसे में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सही फैशन गाइड को फॉलो करके आप बाहर निकले पेट के साथ भी खुद को स्टाइलिश दिखा सकते हैं। यहां हम आपको इसी के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप अपने दफ्तर में अपने बड़े पेट के साथ भी स्टाइलिश दिखें और शॉपिंग करने से पहले आपको बिल्कुल भी सोचना न पड़े।
2 of 6
सही होनी चाहिए फिटिंग
- फोटो : Adobe stock
सही होनी चाहिए फिटिंग
'यार, बहुत पेट निकल गया है, थोड़ा ढीले कपड़े पहना करो....'। ये अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा, पर आपको ये जानने की जरूरत है कि जिन लोगों का पेट निकला है, उन्हें हमेशा सही फिटिंग के कपड़े पहनने चाहिए। बहुत ढीले या ओवरसाइज कपड़े पहनने से आपका पेट और बड़ा दिखेगा। सही फिटिंग की टी-शर्ट की वजह से आपका लुक अच्छा दिखेगा।
3 of 6
डार्क रंगों का करें चयन
- फोटो : Adobe stock
डार्क रंगों का करें चयन
यदि आपका पेट निकला हुआ है तो आपको ऐसे रंगों का चयन करना चाहिए जो डार्क हों। जैसे कि आप पर ब्लैक, ब्लू और ग्रे रंगों का चयन अपने लिए कर सकते हैं। यदि हल्के रंग के कपड़े पहनने हैं तो वो प्लेन होने चाहिए। बड़े प्रिंट के साथ आपका पेट भी बड़ा लगेगा।
4 of 6
सही फिटिंग की हो जींस
- फोटो : instagram
सही फिटिंग की हो जींस
कभी भी लूज फिटिंग की जींस न पहनें। लूज फिटिंग की जींस पहनने से आपका पेट अलग से ही बाहर निकला हुआ दिखेगा। आपको हमेशा सही फिटिंग की जींस ही पहननी चाहिए। सही फिटिंग की जींस पहनने से आपका लुक अच्छा दिखेगा। इससे आप मोटे भी नही लगेंगे।
5 of 6
ब्लेजर या जैकेट पहनें
- फोटो : Adobe stock
ब्लेजर या जैकेट पहनें
एक अच्छा फिटेड ब्लेजर या फिर जैकेट शरीर को शार्प और स्लिम दिखने में मदद कर सकती है। ध्यान रखें कि जैकेट की लंबाई कमर के पास तक हो और फिट हो। इसकी फिटिंग भी सही होनी चाहिए, वरना इसे पहनने का भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।